logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रेनिंग के लिए यमुना में हेलीकॉप्टर से कूदे, नाव समेत बहे 5 जवान, 2 लापता

हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स के जवानों की ट्रेनिंग के दौरान उनकी नाव खराब हो गई। बचाव के लिए पानी में कूदे 5 जवानों में से सिर्फ 3 ही सुरक्षित निकल पाए हैं। 2 जवान अभी भी लापता हैं।

boat capsizes during training at Hathni Kund Barrage

ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा, Photo Credit: PTI/AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स के जवानों की ट्रेनिंग के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। हेलिकॉप्टर से यमुना नदी के पानी में उतरने के बाद जवान मोटर बोट में सवार थे। दावा किया जा रहा है कि वह बोट अचानक से बंद हो गई थी और तेज बहाव के कारण जवान पानी में गिर गए। हादसे के समय बोट पर कुल 5 जवान सवार थे और इन में से 3 जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया है लेकिन 2 जवान अभी भी लापता हैं। 
 
लापता जवानों की तलाश के लिए अब लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है और 20-35 किलोमीटर के दायरे में स्पेशल फोर्स के कमांडों की तलाश चल रही है। सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक इन जवानों का पता नहीं चला है। 

 

यह भी पढ़ें: किसान और शिक्षक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस क्यों ले रहे CM विजय?

 

तीन जवानों ने तैरकर बचाई जान

सेना की वन पैरा स्पेशल फोर्स के अभ्यास के दौरान मंगलवार शाम करीब 5 बजे यह हादसा हुआ। चिनूक हेलिकॉप्टर से नदी में खड़ी बोट में पांच जवान कूदे थे, लेकिन इसी दौरान बोट डूबने लगी। इसके बाद पांचों जवान ऑक्सीजन सिलेंडर और लाइफ जैकेट के साथ नदी में कूद गए। इनमें से तीन जवान तैरकर पश्चिमी यमुना नहर के गेट से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो जवान लापता हो गए। लापता जवानों की पहचान महाराष्ट्र के आर्यन पाटिल और जम्मू-कश्मीर के अखनूर के अजय के रूप में हुई है।

 

रातभर चला सर्च ऑपरेशन

कल शाम पांच बजे हुए इस हादसे के बाद रातभर सर्च ऑपरेशन चला। सिंचाई विभाग के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम को 5 बजे शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन रातभर चला। बुधवार तड़के 4 बजे तक 2 हेलिकॉप्टर लगातार काफी नीचे उड़ान भर निगरानी करते रहे। इसके बाद सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ा दिया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: UP में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए खर्च हुए 498 करोड़ रुपये, आज भी पड़े हैं ताले

आसपास के इलाके में अलर्ट

इसके साथ ही प्रशासन ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नहर के किनारे लगने वाले गांवों के सरपचों को प्रशासन ने सूचना दे दी है कि अगर लापता जवानों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो पुलिस को सूचना दी जाए। सरपचों को नहर पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है। हरियाणा के अलावा यूपी की SDRF टीमें भी जुटी हैं। यमुना नदी में बारिश के कारण पानी काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसके चलते सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। 

Related Topic:#Indian Army

और पढ़ें