logo

ट्रेंडिंग:

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, दिल्ली बुलाकर ब्रिटिश महिला के साथ रेप

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक होटल में एक ब्रिटिश महिला के साथ दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। वह एक आरोपी से मिलने के लिए दिल्ली आई थी।

British woman tourist raped Delhi,

सांकेतिंक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली के महिपालपुर के एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में से एक की पहचान कैलाश के रूप में हुई है, जिसने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। दिल्ली पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को दे दी है।

 

पुलिस ने एक बयान में कहा, 'दिल्ली के महिपालपुर के एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।'

 

यह भी पढ़ें: दिल्लीः आनंद विहार की झुग्गी में देर रात लगी आग, 3 मजदूरों की मौत

इंस्टाग्राम पर दोस्ती

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए ब्रिटिश महिला से दोस्ती की थी। इसके बाद पीड़िता उससे मिलने के लिए दिल्ली आई थी। घटना की जानकारी ब्रिटिश उच्चायोग को भी दे दी गई है। बता दें कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के वसुंधरा निवासी कैलाश को इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक है। कुछ महीने पहले वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लंदन निवासी महिला से जुड़ा था।

 

महिला महाराष्ट्र और गोवा की यात्रा पर थी उसी दौरान उसकी बातचीत कैलाश से हुई। इस बीच ब्रिटिश महिला ने कैलाश को अपने साथ ट्रैवल करने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया और महिला को ही दिल्ली आने के लिए कहा।

 

यह भी पढ़ें: गोवा में 11.67 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

दोस्त के साथ किया महिला के साथ गंदा काम

मंगलवार शाम को महिला दिल्ली पहुंची और महिपालपुर के एक होटल में ठहरी। कैलाश अपने दोस्त वसीम के साथ होटल में उससे मिलने गया। तीनों ने शराब पी और खाना खाया और फिर उसके कमरे में चले गए।

 

एक रिपोर्ट के अनुसार, कैलाश ने महिला की मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती की। जब उसने विरोध किया और हंगामा किया, तो कैलाश ने उसे शांत करने के लिए वसीम को कमरे में बुलाया और जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap