logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोलकाता से पटना जा रही बस पलटी, भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत

झारखंड के हजारीबाग जिले में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरहर में गुरुवार की सुबह छह बजे कोलकाता से पटना जा रही एक यात्री बस अचानक पलट गई।

Accident in Jharkhand's Hazaribagh

हजारीबाग सड़क हादसा, Image Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक यात्री बस पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों घायल हुए है। बस कोलकाता से पटना जा रही थी। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 6 बजे के करीब हुई है। 

 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पास हुई। हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने पीटीआई को बताया कि हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बस में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं।

 

 

बस में सवार थे 50 यात्री

बता दें कि दुर्घटना के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। सुबह-सुबह हुए इस हादसे से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, गड्ढे की वजह से लेन बदलने के दौरान बस बेकाबू होकर पलट गई। 

घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक जानकी यादव

घटना के बाद पूर्व विधायक जानकी यादव और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। घायलों को आगे के इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बता दें कि बरकट्ठा में छह लेन सड़क का निर्माण पिछले छह वर्षों से चल रहा है।


और पढ़ें