logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

LIVE: 5 विधानसभा, 1 लोकसभा पर उपचुनाव के नतीजे आज, जीत कौन रहा है?

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी की 5 विधानसभा और असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई है।

Election Commission

मतगणना। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

चुनाव आयोग ने शुक्रवार सुबह 8 बजे 5 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरांतकम और धर्मपुरी, पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी विधानसभा सीट के साथ असम की नौगांव लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझान जल्द आने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल से लेकर असम तक, बीजेपी का दावा है कि हर जगह जीत मिलेगी लेकिन इस चुनाव को चुनौती माना जा रहा है। क्या कह रहे हैं शुरुआती रुझान, पढ़ें लाइव अपडेट। 

पढ़ें हर जरूरी अपडेट

10:12 am

थट्टनचावड़ी में NR कांग्रेस की जीत तय  

पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने जीत लगभग तय हो गई है। पार्टी के उम्मीदवार अशोक आनंद 4,600 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही थट्टनचावड़ी सीट पर मुकाबले की तस्वीर लगभग साफ हो गई है।  

10:02 am

मुर्शिदाबाद में चुनाव के नतीजों की तैयारी क्या?

10:01 am

नौगांव में बीजेपी आगे, नहीं काम आया अजमल फैक्टर

असम की नौगांव लोकसभा सीट पर  हुए उपचुनाव के बाद मतों की गिनती जारी है। आधिकारिक ECI रुझानों के अनुसार, BJP के देवाशीष शर्मा आगे चल रहे हैं। AIUDF अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल और INC की शिबमोनी बोरा पीछे हैं।

9:20 am

तमिलनाडु उपचुनाव में गिनती जारी

तमिलनाडु की धर्मपुरम विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। 

8:56 am

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में उपचुनाव की गितनी शुरू

नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

8:53 am

नौगांव में क्या समीकरण हैं?

असम की नौगांव लोकसभा सीट पर 19.05 लाख मतदाताओं में से 76.19 फीसदी ने वोट डाला। कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद यह उपचुनाव हुआ। उन्होंने इस साल की शुरुआत में BJP के टिकट पर दिसपुर से विधानसभा चुनाव जीता था। मुख्य उम्मीदवारों में कांग्रेस के पूर्व विधायक सिबमणि बोरा, BJP के पूर्व IAS अधिकारी देवाशीष शर्मा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल शामिल हैं।

8:52 am

तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में भी अहम मुकाबला

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धर्मपुरी सीटों पर गिनती तीन स्तर की सुरक्षा में हो रही है। ये सीटें AIADMK विधायकों मरगथम कुमारवेल और पी सत्यभामा के इस्तीफे से खाली हुईं। दोनों ने सत्ताधारी TVK का दामन थामा और अब उसी के टिकट पर मैदान में हैं। मई में सत्ता में आई TVK के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने हर क्षेत्र में एक जनसभा की। उन्होंने मदुरांतकम और धर्मपुरी में रोड शो भी किए। DMK और AIADMK दोनों इन सीटों को जीतने की कोशिश में हैं। पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी सीट मुख्यमंत्री एन रंगासामी के इस्तीफे से खाली हुई। यहां 80.81 फीसदी मतदान हुआ, जबकि अप्रैल के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 87.20 फीसदी था। यह उपचुनाव AINRC की अगुआई वाली NDA सरकार के लिए परीक्षा माना जा रहा है।

8:51 am

नंदीग्राम और रेजीनगर में क्या समीकरण हैं?

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर में 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। दोनों सीटों पर 24 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। हर सीट के लिए एक-एक केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच 15 राउंड में गिनती होगी। मई में BJP की सत्ता में वापसी और TMC के 15 साल के शासन के अंत के बाद यह राज्य का पहला चुनावी मुकाबला है। TMC तीन गुटों में बंट चुकी है। नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे से खाली हुई। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से जीत दर्ज की थी, लेकिन भवानीपुर सीट अपने पास रखी। ये उपचुनाव BJP सरकार के चार महीने के कामकाज की सीधी परीक्षा नहीं हैं। फिर भी नतीजों से BJP की चुनावी ताकत और बंटे हुए विपक्ष की स्थिति का अंदाजा मिलेगा। 

Related Topic:#election commission

और पढ़ें