LIVE: कहीं नारेबाजी, कहीं हिरासत में लोग, दिल्ली का माहौल क्या?
CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। रविवार को फिर जंतर मंतर पर प्रदर्शन बुलाया है। पढ़ें लाइव अपडेट।

गुरुद्वारा साहिब पर यूपी पुलिस को तैनात किया गया है। Photo Credit: PTI
10:07 pm
ट्रेनें फिर से चलने लगी हैं, फिर सड़क पर उतरने का ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी X पर पोस्ट कर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया। पोस्ट में कहा गया, 'दिल्ली में मौजूद सभी कॉकरोच वहीं रुकें। अगला बुलावा जल्द ही आने वाला है। दिल्ली के बाहर मौजूद कॉकरोच के लिए ट्रेनें फिर से चलने लगी हैं।' इससे पहले अभिजीत दीपके समेत पार्टी के नेताओं ने फिर से सड़क पर आने का ऐलान किया है।
https://twitter.com/Cockroachisback/status/2109278865122115694
8:03 pm
ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर घायल हो गए हैं
6:27 pm
हम अमित शाह और मोदी जैसे लोगों से नहीं डरेंगे, अभिजीत दीपके
अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, 'दिल्ली पुलिस आई और मुझे बताया कि मेरी दादी की मौत हो गई है। फिर मैंने दिल्ली पुलिस से कहा कि मुझे अपने कज़िन को कॉल करने दें जो गांव में रहते हैं; मैंने उनसे सिर्फ दो मिनट के लिए अपना फोन लाने को कहा। उन्होंने मना कर दिया, यह कहते हुए कि वे फोन नहीं ला सकते और मुझसे नंबर देने को कहा। उन्हें दे दो। फिर भी, उन्होंने मुझे फोन नहीं दिया।
अभिजीत दीपके ने कहा, 'यूनिफॉर्म में गुंडे हैं और अमित शाह ने उन्हें ऐसा गुंडा बना दिया है। मैंने कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है। हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे, हम अमित शाह और मोदी जैसे लोगों से नहीं डरेंगे। हमें सिर्फ़ एक बार नहीं, सौ बार जेल में डालो—हम आपकी तानाशाही से डरो मत। हम आपकी तानाशाही को खत्म कर देंगे।
https://twitter.com/ANI/status/2109264816473022587
5:30 pm
दिल्ली पुलिस के दावे पर क्या बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि प्रदर्शनकारियों ने दोबारा प्रदर्शन नहीं करने का बॉन्ड साइन किया है। अभिजीत दिपके कहा कि ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है, वे फिर सड़कों पर उतरेंगे।
https://twitter.com/abhijeet_dipke/status/2109236712283234411
4:13 pm
हिरासत में लिए गए NSUI के वर्कर्स
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे NSUI के वर्कर्स को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।
https://twitter.com/ANI/status/2109230826298990968
3:04 pm
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने क्या कहा?
वहीं, CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, 'उन्होंने हमारे फोन जब्त कर लिए लेकिन जब्ती का कोई मेमो नहीं दिया... हमें आशंका है कि हमारे फोन हैक या क्लोन किए गए हैं। जैसा कि पिछले कुछ सालों में दूसरे एक्टिविस्ट्स के साथ हुआ है, हमें डर है कि उन्होंने हमारे डिवाइस हैक करके उनमें ऐसे दस्तावेज या दूसरी चीजें डाल दी हों जिन्हें बाद में सबूत के तौर पर पेश किया जा सके, हम यह साफ करना चाहते हैं कि हमारे फोन शायद हैक हो चुके हैं।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2109214287830954251
2:28 pm
मोदी जैसा डरा हुआ प्रधानमंत्री नहीं देखा: आशुतोष रांका
कॉकरोच जनता पार्टी नेता आशुतोष रांका ने प्रेस क्लब में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि आज़ाद भारत में नरेंद्र मोदी जैसा डरा हुआ प्रधानमंत्री नहीं देखा है। मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का नाम डूबा दिया है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में इमरजेंसी जैसे हालात बना दिए गए हैं और तानाशाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अभी शुरू हुई है। यह आगे और आगे बढ़ेगी।
2:23 pm
दिल्ली के हाल पर पुलिस क्या कह रही है?
नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने बताया, 'अभी हालात काबू में हैं। हम शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2109199969945297388
1:03 pm
'जीवनभर जेल में रहना मंजूर', आशुतोष रांका ने कहा
आशुतोष रांका ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार गद्दार है। इस्तीफ़ा तो उसे देना होगा। ऐसे गद्दारों को हटवाने के लिए जीवनभर जेल रहना भी मंज़ूर है।'
https://twitter.com/AshutoshRanka/status/2109162794054771166
12:11 pm
'मैं हिरासत या गिरफ्तार नहीं हुआ, किडनैप हुआ', ध्रुव राठी
ध्रुव राठी ने कहा है कि वह गिरफ्तार या पुलिस हिरासत में नहीं थे। उन्हें दिल्ली पुलिस ने किडनैप किया था।
https://twitter.com/dhruv_rathee/status/2109159483910066636
11:52 am
रिहा होते ही प्रधानमंत्री मोदी पर भड़के अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के लिए शर्मिंदगी की वजह बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी देश के इतिहास में सबसे बड़े कायर साबित हुए हैं, जो अपने कार्यकाल में कभी भी साहस और नेतृत्व का प्रदर्शन नहीं कर पाए।
https://twitter.com/abhijeet_dipke/status/2109159995975807043
10:54 am
कॉकरोच जनता पार्टी ने मांगा PM मोदी का इस्तीफा
कॉकरोच जनता पार्टी के आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट किया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि अब वक्त आ गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगा जाए।
https://twitter.com/CJP_for_India/status/2108809092588531806
10:05 am
अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों संस्थापक सदस्य अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया गया है। उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था।
9:39 am
तीनों नेताओ की कोर्ट में पेशी
तीनों नेताओं को ACM के सामने पेश किया गया है। आशुतोष रांका, अभिजीत दीपके और सौरभ दास की कोर्ट में पेशी हुई है।
9:31 am
सोनम वांगचुक ने दी पदयात्रा की चेतावनी
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के पहले प्रोटेस्ट के हीरो थे। अब उन्होंने कहा कि अगर पुलिसिया दमन जारी रहता है तो वह पदयात्रा करेंगे।
9:30 am
ध्रुव राठी शर्तों के साथ रिहा
यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने रिहा कर दिया है। उन्हें जंतर मंतर आने से रोका गया है।
8:23 am
मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे अभिजीत दीपके और उनकी टीम
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रंका और सौरव दास को रविवार सुबह 9 बजे दिल्ली कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने उन्हें रविवार सुबह इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। वे पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन में मौजूद रहेंगे।
8:06 am
दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की है? सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट में तृणमूल कांग्रेस की सांसद और वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं और अन्य लोगों की निवारक हिरासत को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है, जिस पर अदालत रविवार (11 अक्टूबर) को विशेष सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति जॉयमल्या बागची और वी मोहना की बेंच इस मामले के साथ-साथ एक अवमानना याचिका पर भी सुनवाई करेगी, जिसमें आरोप है कि अधिकारियों ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और मेट्रो व ट्रेनों पर व्यापक प्रतिबंध लगाए।
यह विरोध जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और अन्य दलों द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें चुनावी रोल के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के चलते ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं दी थी। गुरुस्वामी का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को रोकने के लिए निवारक हिरासत का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, खासकर उन नेताओं के खिलाफ जो पहले राज्य सरकारों का नेतृत्व कर चुके हैं। अवमानना याचिका में वकील शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहे, कई ट्रेनें रद्द हुईं और कोई ट्रैफिक सलाह जारी नहीं की गई।
7:54 am
जंतर मंतर पर सख्ती, कैसे जुटेंगे CJP समर्थक?
जंतर मंतर पर कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस पत्रकारो को भी इलाके में घुसने से मना कर रही है। कड़ी पहरेबंदी है। पुलिस ने कई स्तर पर घेराबंदी की है, हैवी बैरेकेडिंग की गई है।
https://twitter.com/ANI/status/2109104386916147491
7:15 am
दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस का पहरा
दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस तैनात है। शनिवार देर रात तक यहां पुलिस मुस्तैद रही है।
https://twitter.com/AHindinews/status/2109026952535498879
7:09 am
हिरासत में कौन, ट्रैफिक पर क्या असर?
ज्यादातर हिरासत में लिए गए लोगों को शनिवार रात तक छोड़ दिया गया। CJP के शीर्ष नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अब भी हिरासत में हैं। यूट्यूबर ध्रुव राठी भी हिरासत में हैं। शनिवार को दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के प्रवेश और निकास गेट बंद रहे। इनमें राजीव चौक, नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और कश्मीरी गेट शामिल हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार देर रात एडवाइजरी जारी की। इसके मुताबिक लगातार दूसरे दिन यातायात पाबंदियां रहेंगी। रविवार सुबह 6 बजे से हालात के हिसाब से दिल्ली के करीब 30 अहम स्थानों पर डायवर्जन लागू किए जाएंगे। जंतर मंतर, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और मध्य दिल्ली के कई चौराहों के आसपास आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




