logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बस में धकेले गए, तो कहीं दौड़ाकर पकड़े गए प्रदर्शनकारी; दिल्ली का माहौल क्या है?

दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सुबह से ही प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर जुटने लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

Delhi Protest, Jantar Mantar Protest, Delhi Police

प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेती दिल्ली पुलिस, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सुबह से ही प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर जुटने लगे हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। ऐसे में जो प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर पहुंच रहे हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस हिरासत में ले रही है। प्रदर्शन के लिए पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कुछ कार्यकर्ताओं को भी सुबह-सुबह हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और जंतर-मंतर के आसपास हाई सिक्योरिटी है। 

 

सुबह 9:30 बजे तक 128 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, जो जंतर मंतर पर पहुंच रहे हैं उन्हें बसों में भरकर ले जाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने हुमायूं टॉम से इंडिया गेट जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। क्योंकि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने वाले प्रदर्शनकारी इस रास्ते से ही जंतर-मंतर जाने का प्रयास करेंगे।   

 

यह भी पढ़ें: LIVE: प्रदर्शनकारियों को दौड़ा रही पुलिस, छावनी बन गई दिल्ली, सैकड़ों हिरासत में

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही दिल्ली पुलिस  

दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया जो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने लगे थे। दिल्ली पुलिस अब तक 150 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले चुकी है। जंतर-मंतर पर आज होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए DMRC ने कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी है। 

पुलिस ने विरोध प्रदर्शन से पहले होटल ले मेरिडियन के पास पहुंचे कुछ छात्रों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर, संसद भवन की तरफ जाने वाले हर रास्ते को बंद कर दिया है। यहां पर सैकड़ों की सख्या में फोर्स तैनात है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

 

इसके अलावा, जिन संगठनों ने प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है, उनके सदस्यों की पहचान कर उन्हें रोकने और समझाने की कोशिश भी की जा रही है। दिल्ली से सटे इलाकों में जांच काफी सख्त कर दी गई है। 

ध्रुव राठी, काव्या कर्नाटक हिरासत में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे पुलिस ने यह कार्रवाई की है. अभी तक हिरासत में लेने की वजह और मामले से जुड़ी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।  

इसके अलावा, CJP के विरोध से पहले सुरक्षा बलों ने काव्या कर्नाटक (​​केके क्रिएट्स) समते कई दूसरे कंटेंट क्रिएटर्स और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पिंक फोर्स की तैनाती की गई है, कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है। 


और पढ़ें