LIVE NOW
Live: CJP की 'लहरा दो तिरंगा' मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके को पुलिस का नोटिस
CJP ने आज दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का कार्यक्रम रखा है और इसे 'लहरा दो तिरंगा' नाम दिया है। इससे पहले दिल्ली में भारी संख्या फोर्स तैनात है।

'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले बढ़ी सख्ती, Photo Credit: PTI
3:43 pm
नोटिस में क्या है?
दिल्ली पुलिस की ओर से अभिजीत दीपके को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि ऐसी कार्रवाई से दूर रहें जिससे नागरिकों, यात्रियों, व्यापारियों और अन्य को समस्या हो।
https://twitter.com/PTI_News/status/2111035445509562375
3:23 pm
क्या बोली पुलिस?
CJP के प्रदर्शन के बारे में डीसीपी एन चैतन्य ने कहा है, 'सभी इंतजाम हो गए हैं। हम ध्यान रखेंगे कि सबकुछ शांतिपूर्ण रहे।'
https://twitter.com/ANI/status/2111031457213030789
3:24 pm
भारी सुरक्षा बल तैनात
कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा बल तैनात।
https://twitter.com/ANI/status/2111026152240460133
2:44 pm
AAP ने राष्ट्रपति भवन के पास निकाला तिरंगा मार्च
CJP के 'लहरा दो तिरंगा' अभियान से पहले ही आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति भवन के पास तिरंगा मार्च निकाला। इसमें सैकड़ों लोग कई फीट लंबा तिरंगा लेकर पैदल चलते दिखाई दिए।
https://twitter.com/AamAadmiParty/status/2111013172035624984
2:41 pm
अभिजीत दीपके को मिला नोटिस
NCP-SCP के प्रवक्ता अनीष गवांडे के घर पर रुके अभिजीत दीपके को नोटिस देने के लिए पुलिस अनीष के घर पहुंची।
https://twitter.com/ANI/status/2111013436712988868
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




