LIVE: जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, जुटने लगे समर्थक, अब आगे क्या
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें टिकी हैं। देश की कई दिग्गज हस्तियां, इस प्रदर्शन में शामिल हो रही हैं। पढ़ें लाइव अपडेट्स।

जंतर मंतर पर उमड़े कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक। pPhoto Credit: PTI
4:57 pm
धरने में सोनम वांगचुक भी पहुंचे
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी पहुंचे। उन्होंने न केवल विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया, बल्कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा। बता दें कि शुक्रवार को सोनम ने ऐलान किया था कि अगर भारत लौटने पर दीपके को गिरफ्तार किया जाता है तो वह छह हफ्ते का उपवास करेंगे।
4:53 pm
पांच बजे तक का अल्टीमेटम
अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार को 5 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक अगर पांच बजे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू होगा। कॉकरोच जनता पार्टी ने अगले शनिवार को भी जंतर-मंतर में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया। कई अन्य शहरों में भी प्रदर्शन की बात कही।
4:54 pm
कनॉट प्लेस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी
सीजेपी के प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से कनॉट प्लेस की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
4:37 pm
सीजेपी के समर्थन में आए रोहित पवार
एनसीपी (SP) के महासचिव रोहित पवार ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' का समर्थन किया है। रोहित पवार ने कहा, 'आंदोलन में युवाओं की अभूतपूर्व भागीदारी युवाओं में पनप रहे असंतोष को दिखाता है। नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में गड़बड़ियों और केंद्र सरकार की कई गलत नीतियों ने युवा पीढ़ी को सीधे तौर पर प्रभावित किया है और उनमें व्यापक गुस्सा पैदा किया है।'
2:29 pm
अभिजीत दीपके ने कहा- हर कब तक हम सरकार से डरकर जिएंगे
अभिजीत दीपके ने कहा, 'मेरी मां को बहुत डर था की मुझे यह सरकार जेल में डाल देगी। इस देश में उस हर मां को यह डर होता है जब उनका बच्चा इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। कब तक हम इस सरकार से डर कर जिएंगे।'
https://twitter.com/Cockroachisback/status/2063175814443663425
2:27 pm
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो...', जंतर मंतर में गूंज रहा नारा
जंतर मंतर में युवा प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। उनका कहना है कि अगर विभाग संभालने में इतनी दिक्कत है, एक परीक्षा तक नहीं निकाल पा रहे हैं फिर सत्ता में बने रहने का क्या मतलब निकलता है। युवा प्रदर्शनकारी जोश में हैं और केंद्र सरकार, एनटीए और धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
https://twitter.com/Sachingupta/status/2063174957300113545
12:57 pm
सोशल मीडिया पर 20 मिलियन फॉलोअर, जंतर मंतर में भीड़ नहीं
कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया पर 20 मिलियन फॉलोअर हैं। किसी भी राजनीतिक पार्टी से कहीं ज्यादा। फिर भी उन्हें जमीनी स्तर पर समर्थक नहीं मिले। जंतर मंतर खाली पड़ा है। कुछ कोने में ही अभिजीत दीपके और उनके समर्थक नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने शांति पूर्ण प्रदर्शन की इजाजत दी है।
https://twitter.com/ranvijaylive/status/2063150664377839750
12:40 pm
प्रदर्शन के खिलाफ भी हो रहा है प्रदर्शन
जंतर मंतर पर कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन का विरोध करने भी लोग पहुंचे हैं। कॉकरोच पार्टी के लोग उनके खिलाफ भी नारे लगा रहे हैं। कॉकरोच कार्यकर्ताओं की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान हर हाल में इस्तीफा दें।
https://twitter.com/Ramraajya/status/2063141903877718077
11:43 am
धर्मेंद्र प्रधान शेम-शेम के नारों से गूंजा जंतर-मंतर
जंतर मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान शेम शेम के नारे गूंज रहे हैं। प्रदर्शनकारी उनका इस्तीफा मांग रहे हैं। उनका कहना है कि 3-3 बार मोदी सरकार रही, अब किस बात की उम्मीद है कि कब परीक्षाओं के हालात सुधरेंगे।
https://twitter.com/Sachingupta/status/2063131816828240316
11:31 am
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रचार सामग्री ही उठा ले गई पुलिस
जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी आंदोलन कर रहे हैं। वहां एक पुलिसकर्मी, प्रदर्शनकारी की प्रचार सामग्री ही लेकर चला गया।
https://twitter.com/Sachingupta/status/2063134737703764370
11:22 am
जंतर मंतर पर मीडिया के खिलाफ प्रदर्शनकारियों का गुस्सा
जंतर मंतर के प्रदर्शनकारियों का मीडिया पर गुस्सा फूटा है। एक प्रदर्शनकारी से एक न्यूज चैनल ने इंटरव्यू करने की कोशिश की तो लोगों ने 'गोदी मीडिया, गोदी मीडिया' के नारे लगाने शुरू कर दिए।
https://twitter.com/madanmohansoni/status/2063101069132173742
10:49 am
अभिजीत दीपके पहुंचे जंतर मंतर, थोड़ी देर में शुरू होगा प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके जंतर मंतर पहुंच गए हैं। हजारों की संख्या में उनके समर्थक जंतर मंतर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। थोड़ी देर में प्रदर्शन की शुरुआत होने वाली है।
10:04 am
जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत, जुट गई भारी भीड़
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीजेपी ने शनिवार को घोषणा की कि उसे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है। शनिवार को यह प्रदर्शन सीजेपी द्वारा आयोजित किया जा रहा है जो युवाओं के नेतृत्व वाली एक ऑनलाइन मुहिम है। इस प्रदर्शन के माध्यम से सीजेपी CBSE, NEET, CUET और SSC सहित कई भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रही है।
9:21 am
'सीधे जंतर मंतर आओ', अभिजीत दीपके की अपील
अभिजीत दीपके ने अपील की है सीधे जंतर मंतर लोग पहुंचे। वकीलों की फौज भी तैयार है उन्हें समर्थन देने के लिए। जंतर मंतर से पहले पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। अब प्रदर्शन 10 बजे से शुरू हो सकता है।
8:46 am
प्रदर्शनकारी क्या कह रहे हैं?
8:01 am
अभिजीत दीपके भारत पहुंचे
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भारत पहुंच गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुद यह जानकारी दी। अभिजीत दीपके ने लिखा, 'आप सभी से जंतर मंतर पर मिलने के लिए उत्सुक हूं। पुलिसवालों को फूल भेंट करें, उनके प्रति करुणा और आभार व्यक्त करें। हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है।'
7:37 am
कैसा होगा प्रदर्शन?
पार्टी ने इस प्रदर्शन से पहले तीन प्रवक्ता भी घोषित किए हैं, जिनमें सौरव दास (चीफ स्पोक्सपर्सन), विजेता दहिया और अशुतोष रंका शामिल हैं। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से होगा, ऐसा पार्टी ने कहा है।
7:37 am
अभिजीत दीपके कौन हैं?
अभिजीत दीपके 30 साल के हैं। महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया। 2020 से 2023 तक उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ सोशल मीडिया और चुनाव प्रचार से जुड़े काम किए।
7:36 am
कॉकरोच जनता पार्टी क्या है?
पार्टी की शुरुआत एक ट्रोलिंग से हुई थी, अब यह आंदोलन बन चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में कुछ लोगों को कोकरोच और परजीवी कहे जाने पर युवाओं ने इसे अपना लिया। अब यह एक संगठित अभियान बन चुका है। इसका नारा है, 'युवाओं के लिए, युवाओं द्वारा, युवाओं की राजनीति।' पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट 22 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाला हो चुका है, जो BJP और कांग्रेस से भी ज्यादा है।
7:35 am
सोनम वांगचुक ने क्या कहा है?
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा, 'हम पुलिस के साथ सहयोग करेंगे और कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करेंगे।' उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पिछले 40 साल से कोई सुधार नहीं हुआ है, इसलिए वह दिल्ली आ रहे हैं। वांगचुक ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की और कहा कि यह मुद्दा सिर्फ NEET और CBSE तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




