logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बर्गर खाने वाले विजेता दहिया को CJP ने प्रवक्ता पद से क्यों हटाया? समझिए

CJP ने अपनी प्रवक्ता विजेता दहिया को उनके पद से हटा दिया है। CJP ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। हाल ही में वह विरोध प्रदर्शन के दौरान बर्गर खाने के लिए सुर्खियों में आए थे।

CJP removes Vijeta Dahiya

विजेता दहिया, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटा दिया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शकारियों पर पुलिस कार्रवाई के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा गया कि वह प्रदर्शन स्थल के बजाय कहीं और थे। बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जिनके चलते खूब आलोचना हुई। अब इसी पर कार्रवाई करते हुए CJP ने उनके व्यवहार को बेहद असंवेदनशील बताते हुए कहा कि इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

 

सोमवार को जब प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने थे और संघर्ष हो रहा था, उस वक्त विजेता दहिया कहीं और थे। यह बात खुद उन्होंने स्वीकार की और बर्गर खाते हुए एक वीडियो भी बनाया। इसी वीडियो में वह कह रहे थे कि लोगों ने उन्हें नहीं चुना है और ना ही वह उनकी नौकरी करते हैं। इससे पहले, उनका बर्गर खाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

CJP ने क्यों हटाया?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, 'हम अपनी प्रवक्ता विजेता दहिया के बेहद असंवेदनशील रवैये की कड़ी निंदा करते हैं। जिस समय हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और पार्टी के साथी पुलिस की बर्बर कार्रवाई का सामना कर रहे थे उसी दौरान उनके वीडियो सामने आए। ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। इससे साफ है कि उन्होंने हालात की गंभीरता को नहीं समझा और उनका यह रवैया हमारी पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के खिलाफ है।'

 

यह भी पढ़ें: PM आवास के पास राहुल गांधी का प्रदर्शन, 'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो' के लगे नारे

 

CJP ने आगे लिखकर बताया, 'इसी वजह से हम विजेता दहिया को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा रहे हैं और उन्हें पार्टी की सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से भी तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है।'

वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विजेता दहिया बर्गर आउटलेट पर दिखाई देते हैं। वीडियो में कुछ लोग उनसे सवाल करते हैं कि जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे थे तब वह वहां मौजूद रहने के बजाय बर्गर क्यों खा रहे थे। हालांकि, वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और उस समय की परिस्थितियां क्या थीं इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

यह भी पढ़ें: 2 मांगें तो मान ली, किसान अब दिल्ली आएंगे या नहीं? पूरा प्लान समझ लीजिए

विजेता ने बताई बर्गर खाने के पीछे की कहानी

विवाद बढ़ने के बाद विजेता दहिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब डेढ़ महीने से लगातार आंदोलन में सक्रिय थे और पिछले दो दिनों से ठीक से सो भी नहीं पाए थे। उन्होंने सवाल किया कि आखिर बर्गर खाना इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना दिया गया। दहिया ने यह भी कहा कि उन्हें आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए कोई पैसे नहीं देता और वह देश के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हां मैं बर्गर खाऊंगा।' बाद में उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिका कि उन्होंने बर्गर खाया नहीं क्योंकि उसमें मैदा और ट्रांस फैट था और उन्होंने कहीं और भोजन करने का फैसला किया।

पहले भी विवादों में रहे हैं विजेता दहिया

यह पहली बार नहीं है जब विजेता दहिया विवादों में फंसे हों। इससे पहले भी ट्रांसजेंडर समुदाय और महिलाओं को लेकर दिए गए उनके कुछ बयानों पर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा था और लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की थी। फिलहाल CJP जंतर-मंतर पर परीक्षा घोटालों और अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। पार्टी की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था और कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया था।


और पढ़ें