logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या राजनीति में एंट्री लेगी कॉकरोच जनता पार्टी? अभिजीत दिपके ने बताई रणनीति

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने साफ कर दिया है कि पार्टी राजनीति में एंट्री नहीं लेगी। उन्होंने बताया कि सीजेपी एक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करेगी।

abhijeet dipke

अभिजीत दीपके, File Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एक व्यंग के रूप में शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की आज पूरे देश में चर्चा हो रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन को लीड कर इस पार्टी ने केंद्र सरकार से अपनी मांगे पूरी करवा ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म हो चुका है और अब सीजेपी के आगे के कदम पर सभी की नजर है। अब इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने साफ कर दिया है कि पार्टी चुनावी राजनीति में कदम नहीं रखेगी। उन्होंने कहा कि सीजेपी एक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करती रहेगी।  

 

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी की मुख्य टीम के साथ मीटिंग से पहले अभिजीत दिपके ने कहा, 'इस समय देश को एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है। इसलिए सीजेपी अभी सरकार और संस्थाओं पर जनहित के मुद्दों को लेकर दबाव बनाने का काम करेगी।'

 

यह भी पढ़ें: आपस में बात कर सकेंगी गाड़ियां, क्या है V2V सिस्टम? 2028 से लागू करने की तैयारी

 

अभिजीत दिपके ने बताई रणनीति

अभिजीत दिपके ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'अगर हम राजनीतिक पार्टी बनाते, तो हमारा आंदोलन सफल नहीं होता। आंदोलन इसलिए सफल हुआ, क्योंकि अलग-अलग विचारधाराओं और राजनीतिक दलों के लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाली चीजों के खिलाफ एक साथ आए। आज भारत को किसी नई राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि एक मजबूत जन आंदोलन की जरूरत है।'

दो दिन तक चलेगी मीटिंग

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद अब सीजेपी से लोगों को बहुत सारी उम्मीदें हैं। इस पर अभिजीत दिपके और उनके साथ अब आगे की रणनीति बनाने के लिए जुट गए हैं। पार्टी के सदस्यों की यह मीटिंग अगले दो दिनों तक चलेगी। इसमें जंतर-मंतर आंदोलन की समीक्षा, E20 पेट्रोल, शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि संगठन को देशभर में कैसे मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि सीजेपी युवाओं से सुझाव लेकर अपना एजेंडा तैयार करना चाहती है और उसी आधार पर आगे का अभियान चलाया जाएगा। 

छात्रों पर मिलेगी कानून सहायता

सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सीजेपी उन छात्रों को कानूनी और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की भी कोशिश कर रही है, जो हाल के छात्र आंदोलनों के दौरान घायल हुए या जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई। पार्टी का कहना है कि उसका फोकस युवाओं से जुड़े मुद्दों पर रहेगा और वह उन्हें लेकर लगातार अभियान चलाएगा। 


और पढ़ें