logo

ट्रेंडिंग:

कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ सर्दी, कोल्ड डे का अलर्ट; क्या है मौसम का हाल?

देश के अलग-अलग राज्यों में ठंडक चरम पर है, ठंड का प्रकोप इतना है कि लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं शहर और राज्य के हिसाब से आज का मौसम कैसा रहेगा ।

Winter

सर्दी का मौसम: Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित करनी शुरू कर दी है। उत्तर और मध्य भारत में तापमान तेजी से गिर रहा है, वहीं पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी राज्यों में भी सर्दी का असर तेज हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे को लेकर नई चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे आम जनजीवन, यातायात और स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है। कई राज्यों में दिनभर ठंड बने रहने और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई इलाकों में तापमान निचले स्तर तक पहुंच गया है।

 

यह भी पढ़ें--  'हमारे PM को भी किडनैप करेंगे ट्रंप?' कांग्रेस नेता के बयान पर मचा बवाल

इन राज्यों में चल सकती है शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी इस हफ्ते ठंड का असर देखने को मिलेगा। 

पंजाब और हरियाणा सहित इन राज्यों में बन सकती है कोल्ड डे की स्थिति

IMD ने अपने बुलेटिन में बताया कि 6 और 7 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति रह सकती है। वहीं 6 जनवरी को दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी दिनभर ठंड बनी रहने की आशंका है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 से 8 जनवरी के बीच ठंड का असर रहेगा, जबकि झारखंड में 6 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।

 

यह भी पढ़ें: यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, आपका ना है या नहीं? चेक करने का तरीका जानिए

 

शीतलहर के साथ-साथ अगले 5 से 7 दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 से 9 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। इसके बाद भी अगले चार दिनों तक कई जगहों पर कोहरा देखने को मिल सकता है।

झारखंड के इन जिलों में बह सकती है शीतलहर

झारखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यहां मंगलवार को 10 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और 7 जनवरी तक ठंड का असर बना रह सकता है।

 

पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जनवरी का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल में ठंड और बढ़ सकती है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 15 वर्षों में जनवरी महीने में कोलकाता का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे सिर्फ एक बार 2023 में गया था, जब यह 10.9 डिग्री तक पहुंचा था।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap