logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कड़ाके की ठंड, हर तरफ शीतलहर, दिल्ली से पंजाब तक मौसम का हाल बेहाल

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में धुंध और धीमी हवाओं के कारण AQI बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कुल 18 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली में शनिवार (20 दिसंबर) को पूरे दिन धुंध छाई रही। ठंड, घना कोहरा और हवा की धीमी गति के कारण हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई। शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 398 दर्ज किया गया।

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 20 दिसंबर की शाम के बाद AQI और बिगड़ गया। शाम 5 बजे AQI 401 और रात 8 बजे यह बढ़कर 405 तक पहुंच गया।

 

यह भी पढ़ें- नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ED क्यों पहुंचा हाईकोर्ट?

 

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में ठंड और कोहरे का सिलसिला लगातार बना रहेगा। बीते 24 घंटों में कानपुर की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी जिलों के लिए अगले दो दिनों तक बेहद घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई शहरों में सुबह के समय विजिविलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

 

यह भी पढ़ें- त्रिपुरा की बात करके बंगाल के लोगों को क्या बता गए पीएम मोदी?

 

अगले 3 दिन कैसा रहेगा हाल

22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा बना रहेगा। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

 

23 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरे का असर रहेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ शीतलहर भी चल सकती है।

 

24 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें