logo

ट्रेंडिंग:

नए साल से पहले उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, विजिबिलिटी 0

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। इसके चलते पूरे उत्तर भारत में रेल और फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।

Fog in Delhi

दिल्ली में कोहरा, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। दिल्ली समेत NCR में 28 दिसंबर की रात से घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले सप्ताह में भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे। कोहरे की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है और कुछ जगहों पर तो यह शून्य तक पहुंच गई। इसका सीधा असर रेल और हवाई सेवाओं पर पड़ा है। लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं जबकि दिल्ली आने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्लास 12 तक के सभी स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 


यह भी पढ़ें- कुलदीप सिंह सेंगर केस में SC में होगी सुनवाई, जंतर मंतर पर हुआ प्रदर्शन

कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण

दिल्ली-NCR में कोहरे के साथ वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। रविवार, 28 दिसंबर को दिल्ली का AQI 390 रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक कोहरे के कारण ठंड अधिक महसूस होगी।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली के 40 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से 19 में AQI 400 से ऊपर यानी 'गंभीर' स्तर पर दर्ज किया गया। आनंद विहार में सबसे ज्यादा AQI 457 रहा जबकि बाकी 21 केंद्रों में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 


यह भी पढ़ें- कहां लापता था जेहनपोरा का बौद्ध स्तूप? मन की बात में PM मोदी ने किया जिक्र

उत्तर भारत का हाल

उत्तर भारत के राज्यों खासकर बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कोहरे और ठंड की दोहरी मार पड़ रही है। पटना में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना में भी विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई जबकि गयाजी शहर में दृश्यता 50 से भी कम दर्ज की गई। छपरा, बक्सर, औरंगाबाद, जहानाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। 

राजस्थान की बाद करें तो वहां भी आधे से ज्यादा जिलों में रात का  न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। सबसे कम फतेहपूर में जहां रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap