logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बजट से पहले सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई कितना हुआ दाम?

तेल कंपनियों ने 1 फरवरी को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 7 रुपये घट गया है।

LPG Price Cut

एलपीजी गैस सिलेंडर, Photo credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज 1 फरवरी को बजट से पहले एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। तेल कंपनियों के आज 19 किलोग्राम वाले कर्मशियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। इस सिलेंडर का दाम 7 रुपये तक घट गया है।

 

अब दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1804 से घटकर 1797 रुपये हो गया है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले नए साल के मौके पर ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में दिल्ली से मुंबई तक 14 से 16 रुपये तक की कटौती की थी। 

 

दिल्ली में कितना?

इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार, दिल्ली में 1 फरवरी से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1797 रुपये का हो गया है। दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में कितना रहेगा रेट यहां देखें:

 

कोलकाता

कमर्शियल सिलेंडर अब 1911 की जगह 1907 रुपये में मिलेगा। 

 

मुंबई 

मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1749.50 रुपये हो गया। 

 

चेन्नई

चेन्नई में इसकी कीमत 1966 से घटकर 1959.50 रुपये रह गई है। 

 

यह भी पढ़ें: Budget 2025: AI छीन सकता है नौकरी! क्या है सरकार की प्लानिंग?

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें

घरों में इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी भी पुरानी कीमत 803 रुपये पर ही मिल रहा है। लखनऊ में इस रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 840.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 802.50 रुपये है। चेन्नई में इस सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये है। वहीं, कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है।

Related Topic:#Budget 2025#

और पढ़ें