logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'BJP नेताओं के लिए औरत सिर्फ शरीर है...', भड़क गईं कांग्रेस सांसद

राजनीति में बयानबाजी को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। तमिलनाडु के करूर से कांग्रेस MP एस जोथिमनी ने बीजेपी नेता वीवी सेंथिलनाथन की कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Jothimani hits back BJP leader

कांग्रेस एमपी जोथिमनी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

भारतीय राजनीति में महिला सम्मान के दावों के बीच एक शर्मनाक बयान ने सियासी पारे को गरमा दिया है। तमिलनाडु के करूर से कांग्रेस सांसद एस जोथिमनी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता वीवी सेंथिलनाथन की एक विवादित और अश्लील टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया और सीधा पलटवार किया है। जोथिमनी ने कहा कि बीजेपी नेताओं की नजर में एक महिला के ज्ञान, मेहनत और विचारधारा की कोई कीमत नहीं है; उनके लिए महिला महज एक सेक्सुअल ऑब्जेक्ट बनकर रह गई है।

 

आपको बता दें कि विवाद की शुरुआत 10 फरवरी को हुई, जब करूर जिले के बीजेपी अध्यक्ष वीवी सेंथिलनाथन एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने मंच से सांसद जोथिमनी के खिलाफ बेहद अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। मामला तूल पकड़ते ही तमिलनाडु पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: अगर IAS अधिकारी करप्शन करे तो इसके खिलाफ शिकायत के क्या हैं नियम?

जोथिमनी ने किया सेंथिलनाथन पर पलटवार

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में जोथिमनी ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां किसी भी महिला के लिए बेहद दुखद और अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा, 'यह दुर्व्यवहार का सबसे खराब रूप है। किसी भी महिला को इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए। इस व्यक्ति की सोच के अनुसार मेरा ज्ञान, मेरी मेहनत, मेरी प्रतिबद्धता और विचारधारा की कोई कीमत नहीं है, मैं उनके लिए सिर्फ एक महिला और शरीर भर हूं।'

जोथिमनी ने तंज कसते हुए कहा कि सेंथिलनाथन वही बोल रहे हैं जो उन्हें RSS और बीजेपी की विचारधारा ने सिखाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पुरुष नेता तर्क में हार जाते हैं, तो वे महिलाओं को चुप कराने के लिए अश्लीलता को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 10 साल में जजों के खिलाफ हजारों शिकायतें, इनका निपटारा कैसे होता है? जानें

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

जोथिमनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विवादित बयान का वीडियो साझा कर बीजेपी को घेरा है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। कांग्रेस की साफ मांग है कि बीजेपी इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और दोषी नेता के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करे।


और पढ़ें