logo

ट्रेंडिंग:

कांग्रेस सांसद ने अल-कायदा से की RSS की तुलना, कहां से शुरू हुआ विवाद?

दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तारीफ की। मगर अब उनकी तारीफ पर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने एक विवादित बयान में आरएसएस की तुलना अल कायदा से कर दी।

Manickam Tagore

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर। (Photo Credit: @manickamtagore)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

कांग्रेस में सुधार की आवाज उठने लगी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 19 दिसंबर को पहली बार संगठन में सुधार की मांग की। दूसरी बार 27 दिसंबर को एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट पर बीजेपी और आरएसएस संगठन की तारीफ की। उधर, शशि थरूर ने भी खुलकर दिग्विजय सिंह का समर्थन किया। मगर कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर की राय दोनों से जुदा है। उन्होंने अपने विवादित बयान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना अल-कायदा जैसे आतंकी संगठन से कर दी।

 

मणिक्कम टैगोर ने दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा, 'आरएसएस नफरत पर बना संगठन है। यह नफरत फैलाता है। नफरत से सीखने जैसा कुछ नहीं है। क्या आप अल-कायदा से कुछ सीख सकते हैं? अल-कायदा नफरत का संगठन है। यह दूसरों से नफरत करता है। उस संगठन से सीखने जैसा क्या है? अगर आप सीखना चाहते हैं तो अच्छे लोगों से सीखें।'

 

यह भी पढ़ें: अंकुश से विपक्ष के ऑफर तक, UP में ब्राह्मण विधायकों पर मचे बवाल की पूरी कहानी

 

मणिक्कम टैगोर ने आगे कहा, 'कांग्रेस पार्टी 140 साल पुरानी है। कांग्रेस लोगों को साथ लाई। महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को जन आंदोलन में बदल दिया। क्या इस संगठन को नफरत फैलाने वाले संगठनों से सीखना चाहिए।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: पहले तारीफ, अब बताया संविधान विरोधी, दिग्विजय सिंह ने बदला RSS पर स्टैंड

 

कहां से शुरू हुआ विवाद

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं की एक पुरानी फोटो साझा की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी और आरएसएस का एक जमीनी कार्यकर्ता अपने नेताओं के चरणों में बैठकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है। यही संगठन की ताकत है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस का कहीं नाम नहीं लिया था। मगर उनकी इस पोस्ट को कांग्रेस से जोड़कर देखा जाने लगा। दिग्विजय सिंह ने 19 दिसंबर को अपनी एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस में संगठनात्मक सुधार की वकालत की थी।

 

 

 

 

 

थरूर ने किया दिग्विजय सिंह का समर्थन 

शशि थरूर ने खुलकर दिग्विजय सिंह का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हम दिग्विजय सिंह के दोस्त हैं। संगठन को मजबूत करने की मांग करते हैं। थरूर ने कहा, 'संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए, इसमें कोई शक नहीं है।' हालांकि एक दिन पहले बीजेपी और आरएसएस की तारीफ करने वाले दिग्विजय सिंह अब अपने बयान से पलट गए हैं।

 

दिग्विजय सिंह ने नए बयान में कहा कि मैं संघ की विचारधारा का विरोधी हूं। संघ देश के कानून और संविधान को नहीं मानता है। संघ पर देश का कानून नहीं लागू होता है और यह पंजीकृत संस्था भी नहीं है। हालांकि दिग्विजय सिंह आज भी आरएसएस के संगठन की शक्ति के कायल दिखे। उन्होंने दूसरी बार खुलकर तारीफ की।

Related Topic:#Congress#RSS#BJP

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap