कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा का नाम भी शामिल है, जिन्हें कर्नाटक से राज्यसभा भेजा जाएगा। इसे पवन खेड़ा का संसदीय डेब्यू के रूप में भी देखा जा रहा है। इसके अलावा पार्टी ने मंसूर अली खान और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस की इस लिस्ट में विभिन्न राज्यों से कई अन्य नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान से नीरज डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से प्रणव झा का नाम शामिल है। पार्टी का कहना है कि यह चयन संगठनात्मक संतुलन और राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखकर किया गया है।
यह भी पढ़ें: तरुण चुघ से लेकर सतीश पूनिया लिस्ट में... BJP ने कौन जा रहा है राज्यसभा?
18 जून को होगा राज्यसभा चुनाव
राज्यसभा की 24 सीटों के लिए देश के 10 राज्यों में 18 जून को मतदान होगा। इनमें अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मणिपुर जैसे राज्य शामिल हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा की एक-एक सीट पर उपचुनाव भी उसी दिन आयोजित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून तय की गई है।