logo

ट्रेंडिंग:

खरगे और राहुल से मिले शशि थरूर, क्या सब कुछ ठीक है? खुद ही बता दिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को कांग्रेस के हाईकमान से यह मुलाकात की। यह मुलाकात नाराजगी की खबरों के बीच हुई है।

Shashi Tharoor

शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। Photo Credit (@ShashiTharoor)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

कांग्रेस से अनबन की चर्चाओं के बीच पार्टी सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। थरूर ने इस मुलाकात की एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। मुलाकात के बाद लोकसभा सांसद थरूर ने कहा कि सब कुछ ठीक है और सभी एक साथ हैं।

 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी हाईकमान से यह मुलाकात नाराजगी की खबरों के बीच की है। संसद भवन स्थित खरगे के कार्यालय में यह मुलाकात हुई। थरूर ने इस मुलाकात को बहुत अच्छी, सार्थक और सकारात्मक करार दिया।

 

यह भी पढ़ें: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 2012 वाले नियम ही लागू रहेंगे

 

 

थरूर ने क्या कहा?

उन्होंने मीडिया से कहा, 'सब कुछ ठीक है और हम सब एकसाथ आगे बढ़ रहे हैं।' उन्होंने केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी से इनकार करते हुए कहा कि यह उनके लिए कभी मुद्दा नहीं रहा। बता दें कि हाल ही में केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की एक बैठक हुई थी, जिसमें थरूर शामिल नहीं हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: नम आंखें, 'दादा अमर रहें' के नारे, अजित पवार को कुछ यूं दी गई अंतिम विदाई

 

इससे पहले अपनी पार्टी से मतभेदों के दावों को लेकर 24 जनवरी को शशि थरूर ने कहा था कि जो भी मुद्दे हैं, उन्हें पार्टी लीडरशिप से चर्चा करनी होगी। वे इस मौके का इंतजार कर रहे हैं और इस मुद्दे को जनता के बीच में नहीं ला रहे।

पहले क्या बोले थे थरूर

शशि थरूर ने उस समय कहा था कि मीटिंग छोड़ने जैसे मामले पब्लिक प्लेटफॉर्म पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। चिंताएं पार्टी लीडरशिप को सीधे बताना बेहतर है। इसी सिलसिले में उन्होंने खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap