logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दोस्ती करके मिलने बुलाया, पुलिसकर्मी के जाल में फंसा कुख्यात अपराधी

दिल्ली में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपराधी को पकड़ने के लिए ऐसा प्लान रचा कि हर तरफ तारीफ हो रही है। क्या है पूरा मामला, पढ़ें।

Delhi Crime

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Image, Photo Credit Sora)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जवानों के हनीट्रैप में फंसने की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन कभी सुना है कि पुलिस ने इस टूल का इस्तेमाल, किसी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए किया हो। अगर नहीं तो यह रिपोर्ट आपके लिए ही है। दिल्ली में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपराधी को पकड़ने के लिए ऐसी तरकीब निकाली, जिसकी हर तरफ लोग वाहवाही कर रहे हैं।

महिला ने पहले आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट खोजा। वहां से ढूंढकर उसने फैंड रिक्वेस्ट भेजी और दोस्ती की। जब दोस्त को लगा कि यह आम लड़की है तो उसे मिलने बुलाया। जैसे ही वह मिलने पहुंचा, पुलिस ने उसे धर दबोचा।  पुलिस ने बुधवार को इस राज से पर्दा उठाया है। 

यह भी पढ़ें: प्रेमी ने की गर्भवती महिला की हत्या, पति ने चाकू छीनकर उसको भी मार डाला

पहले दोस्ती की, फिर गिरफ्तार किया

आरोपी उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके का रहने वाला है। उसने अशोक विहार इलाके में गोलीबारी की थी। महिला पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की। जब शख्स महिला से मिलने पहुंचा कि जिसे वह आम महिला समझ रहा था, वह पुलिस अधिकारी थी। 

गिरफ्तार शख्स पर आरोप क्या हैं?

पुलिस ने मौके से ही आरोपी को पकड़ लिया। दो अप्रैल को प्रदीप नाम के एक शख्स पर गोली चलाने का आरोप है। आरोपी ने पीड़ित की बहन पर बंदूक की बट से हमला भी किया था। आरोपी का नाम राहुल मातड है। घटना के बाद से ही फरार था। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। 

यह भी पढ़ें: बिहार का कुख्यात अपराधी रंजन पाठक दिल्ली में ढेर, सिग्मा गैंग का हुआ सफाया

एक महीने से ज्यादा वक्त तक होती रही चैट

महिला पुलिसकर्मी की बात मानने के लिए राहुल एक झटके में नहीं तैयार हुआ। इस मिशन तक पहुंचने में महिला को करीब 1 महीने लग गए। आरोपी राहुल छिपा था, महिला पुलिसकर्मी उसे दोस्ती वाले मैसेज भेजे। जब दोस्ती पक्की हुई तो अपराधी मिलने के लिए आया। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने उसे फंसा देखा, गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी वजीरपुर इलाके में रहता है। वह कुख्यात अपराधी है, साल 2019 में भी उस पर हत्या का एक केस दर्ज हुआ है।  


और पढ़ें