logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से आज टकराएगा चक्रवात अक्वान, क्या होगा असर?

बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन अक्वान 20 नवंबर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंच गया। तूफान कमजोर हुआ है, लेकिन तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

Cyclone Akvan

चक्रवाती तूफान अक्वान।(Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ अब ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट के करीब पहुंच गया है। 18 नवंबर को यह गंभीर चक्रवाती तूफान बन गया था। उस समय इसकी हवाएं 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। झोंकों में रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी। अब तट के पास आते-आते इसकी ताकत कुछ कम हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 20 नवंबर की सुबह तक यह सामान्य चक्रवाती तूफान की श्रेणी में आ गया है। इसके बावजूद तटीय इलाकों में तेज हवा और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

 

IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, अक्वान 20 नवंबर की सुबह 5:30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट के पास था। यह गोपालपुर से करीब 110 किलोमीटर दक्षिण और विशाखापत्तनम से करीब 170 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था। तूफान करीब 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसकी बाहरी बारिश वाली पट्टियां जमीन तक पहुंचने लगी थीं। IMD ने बताया कि लैंडफॉल की प्रक्रिया अगले दो घंटे में शुरू हो सकती है। इसके गोपालपुर के पास तट पार करने का अनुमान है।

18 नवंबर से 20 नवंबर तक क्या रहा हाल?

18 नवंबर को अक्वान ने अपनी ताकत बढ़ाते हुए गंभीर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में पहुंच गया था। बुधवार के दिन तूफान दक्षिण और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर था। इसके उत्तर आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिणी ओडिशा के तट की ओर बढ़ने का अनुमान लगाया गया था। उस समय हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान था।

 

मौसम विभाग के अनुसार, 19 नवंबर को अक्वान लगातार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का अनुमान था। गुरुवार शाम 5:30 बजे तक यह तूफान गोपालपुर से करीब 350 किलोमीटर दक्षिण में पहुंच गया था। उस समय भी यह गंभीर चक्रवाती तूफान बना हुआ था। हालांकि, 20 नवंबर की सुबह अक्वान की ताकत में कमी देखी गई। मौसम विभाग के सुबह 5:30 बजे के बुलेटिन में भी यह तूफान की श्रेणी में शामिल था। मौसम विभाग के अनुसार, इसके गोपालपुर के पास तट पार करने के दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अक्वान का असर सबसे ज्यादा दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में पड़ सकता है। IMD ने 19 और 20 नवंबर को ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश भी हो सकती है। इसी के साथ ही उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में भी 20 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें: आंध्र और ओडिशा की ओर बढ़ा चक्रवात अक्वान, 110 KM रफ्तार, कई जिलों में रेड अलर्ट

 

तूफान के इस खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारी की है। गुरुवार (19 नवंबर)की शाम तक करीब 2.98 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका था। उन्हें 2,523 राहत शिविरों में जगह दी गई है। राज्य में 9,341 चक्रवात राहत केंद्र तैयार किए गए हैं। इनमें से 2,623 केंद्र चालू कर दिए गए हैं। तूफान से निपटने के लिए 423 बचाव दल भी तैनात किए गए हैं। इनमें ODRAF, NDRF और दमकल विभाग की टीमें शामिल हैं। इसके अलावा छह जिलों में भूस्खलन की आशंका वाले 941 स्थानों की पहचान की गई है।

ट्रेनें रद्द, स्कूल और पर्यटन स्थल बंद

तूफान के कारण रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 41 ट्रेनें रद्द की हैं। इसी के साथ ही 29 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। साउथ ईस्टर्न रेलवे ने भी 28 ट्रेनें रद्द की हैं। इस तरह कुल 69 ट्रेनें रद्द की गई हैं। ओडिशा के छह जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। पुरी, गोपालपुर, सतपाड़ा और चिलिका जैसे पर्यटन स्थलों पर भी लोगों की आवाजाही रोकी गई है। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें: आज का मौसम: बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान अक्वान, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

 

मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोग समुद्र और नदी के किनारे नहीं जाने को कहा है। विभाग ने मछुआरे को समुद्र में न उतरने के लिए भी कहा है। इसी के साथ विभाग ने कहा है कि तेज हवा के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों से दूर रहें। प्रशासन की ओर से सुरक्षित जगह पर जाने के निर्देश मिलें तो उनका पालन करें। जरूरी सामान और दवाएं अपने पास रखें। ट्रेन या सड़क से यात्रा करने से पहले सेवाओं की ताजा जानकारी जरूर लें।


और पढ़ें