logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तूफान अर्नब का असर, UP में आंधी-बारिश के आसार; बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

तूफान अर्नब के असर से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज UP के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। बाकी राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम?

 आज का मौसम, Cyclone Arnab, Todya Weather

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी कई राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। आज उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और आंधी की आशंका है। इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम बदल सकता है।   

 

मौसम विभाग के अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'NVS-03 सैटेलाइट' क्यों है इतना खास? ISRO ने श्रीहरिकोटा से की सफल लॉन्चिंग

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आसमान में हल्की धुंध रह सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग ने यहां बारिश की संभावना बेहद कम जताई है।  

बिहार और झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? 

बिहार में पटना समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पटना में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज झारखंड में रांची, रामगढ़, खूंटी, गुमला और पलामू समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवा की संभावना है।  

उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और आंधी की आशंका है। इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम बदल सकता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना के बीच पहाड़ी रास्तों पर यात्रा में सावधानी जरूर बरतें।   

बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के आसपास बने मौसमी सिस्टम और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से कई क्षेत्रों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। सभी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।  

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें