logo

ट्रेंडिंग:

'आंधी, बारिश, तबाही...,' भारत के लिए कितना खतरनाक दित्वा? पढ़ें हर सवाल का जवाब

चक्रवात दित्वा की वजह से कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। देश के दक्षिणी हिस्से में तेज आंधी और बारिश हो सकती है।

Cyclone Ditwah

पुड्डूचेरी में भी दित्वा का हाई अलर्ट है। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवात 'दित्वा' अब भारत के दक्षिण-पूर्वी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके खतरे को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रविवार को इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों के लिए 'रेड अलर्ट' की स्थिति बनी रहेगी। कुड्डालोर, नागापट्टिनम, माइलादुथुरई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू और पुडुचेरी-कराईकल क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें: पेड़ उखड़े, भारी बारिश, रेड अलर्ट; दित्वा से निपटने के लिए बनाए 6000 राहत कैंप

कब तक दस्तक देगा तूफान?

शनिवार रात 10 बजे यह चक्रवात चेन्नई से 290 किलोमीटर दक्षिण में था। रविवार शाम तक इसके तमिलनाडु-पुडुचेरी तट के करीब करीब 25 किलोमीटर दूर पहुंचने की संभावना है।

अब तक क्या-क्या हुआ है?

  • 54 उड़ानें रद्द: तूफान के खतरे को देखते हुए चेन्नई एयरपोर्ट से 54 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 'वार रूम' तैयार किया है।
  • 28 टीमें तैनात: तमिलनाडु सरकार ने NDRF और SDRF की 28 टीमें तैनात की हैं। 6,000 राहत शिविर बनाए गए हैं।

कैसा रहेगा मौसम? 

  • मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने अनुमान जताया है कि यह चक्रवात भारतीय तट से टकराएगा नहीं , बल्कि तट के समानांतर गुजरेगा।
  • हवा की रफ्तार 70 से 80 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। इससे खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है और निचले इलाकों में भारी बारिश के बाद पानी भर सकता है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।

श्रीलंका का हाल क्या है?

भारत आने से पहले इस चक्रवात ने श्रीलंका में भयंकर तबाही मचाई है। श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 153 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 200 लोग लापता हैं। करीब 20,000 घर तबाह हो गए हैं और 1 लाख से ज्यादा लोग बेघर होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं। श्रीलंका सरकार ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में कितनी तबाही मचा गया दित्वा?

श्रीलंका में भीषण तबाही मची है। (Photo Credit: PTI)

 

भारत ने क्या किया है?

मुश्किल की इस घड़ी में भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भारत ने 'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत वायु सेना के विमानों से राहत सामग्री और NDRF की दो विशेष टीमें बचाव कार्य के लिए श्रीलंका भेजी हैं। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने फंसे हुए भारतीय यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की है।

श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है। (तस्वीर: PTI)

 

हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर आपके परिजन फंसे हैं तो आप +94773727832 पर कॉल कर सकते हैं। यह नंबर वॉट्सऐप पर भी है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap