logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मंजूरी ना देने वाला फैसला बदला, प्रयागराज में होगा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम

प्रयागराज में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति रद्द करने का फैसला अब वापस ले लिया गया है। यह कार्यक्रम 8 अगस्त को केपी ग्राउंड में होना है।

rahul gandhi chhatro ki goonj

राहुल गांधी, File Photo Credit: Congress

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस के सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के अलग-अलग शहरों में 'छात्रों की गूंज' नाम से एक कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी क्रम में उनका अगला कार्यक्रम 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होना है। इस कार्यक्रम के लिए मंजूरी भी मिल गई थी लेकिन 5 अगस्त को अचानक इस मंजूरी को रद्द कर दिया गया। तब हाई कोर्ट के फैसले समेत कई वजहें बताई गई थीं। अब उसी कायस्थ पाठशाला ने एक पत्र जारी करके कहा है कि मंजूरी रद्द करने वाले आदेश को वापस लिया जा रहा है। इससे पहले, गुरुवार को कांग्रेस ने इस पर विरोध जताया था। खुद राहुल गांधी ने भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार चाहे जितना उन्हें रोक ले लेकिन वह छात्रों की आवाज उठाने से नहीं रोक सकती है।

 

गुरुवार को यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत में बताते हुए बुकिंग के कागज और अनुमति वाला पत्र भी दिखाया था। यह कार्यक्रम प्रयागराज के केपी ग्राउंड में होना है। अजय राय ने आरोप लगाए कि इसी तरह कोटा और देहरादून में भी सरकार के दबाव में कार्यक्रम रद्द कराए गए थे और वही यहां पर किया गया। गुरुवार को कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि अनुमति मिली है तो वे कार्यक्रम करके रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरे पास 42 लोगों की लिस्ट है, मुझे जिंदा जलाना चाहते थे', बृजभूषण का पलटवार

क्यों रद्द की थी अनुमति?

कायस्थ पाठशाला ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश, मैदान में जलभराव और जिला प्रशासन से अंतिम मंजूरी ना मिलने का हवाला दिया था। कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा था कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के 14 अगस्त 2025 के आदेश के मुताबिक, केपी ग्राउंड का इस्तेमाल सिर्फ खेल और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि बारिश के चलते वहां पानी भरा है इसलिए सुरक्षा संबंधी जिताएं भी हैं। साथ ही, उन्होंने जिला मैजिस्ट्रेट की अंतिम अनुमति ना मिलने का भी हवाला दिया था।

अब क्या बदल गया?

अब 'दि कायस्थ पाठशाला' के कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह की ओर से कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को चिट्ठी लिखी गई है। इस चिट्ठी में लिखा गया है, '6 अगस्त 2026 को आपकी ओर से दिए गए आश्वासन/वचन पत्र को ध्यान में रखते हुए मैं 5 अगस्त 2026  को जारी निरस्तीकरण आदेश को वापस लेता हूं। अत: आप जिला प्रशासन की ओर से दी गई अनुमति के बाद और उसके द्वारा निर्धारित शर्तों के अधीन आगे की कार्यवाही कर सकते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: UP के विधायक काम नहीं कराते या पोर्टल में दिक्कत? MLA फंड की तस्वीर धुंधली है!

इससे पहले, राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम की शुरुआत जून महीने में राजस्थान के कोटा से की थी। वहां, राहुल गांधी ने किसी लाइव कंसर्ट की तरह तैयार किए गए स्टेज पर कई युवाओं, परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के पीड़ितों और एक्सपर्ट्स को भी मंच पर जगह दी थी। इसके बाद उत्तराखंड के देहरादून में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया था।  


और पढ़ें