logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेटे को नहीं पसंद था मां का बॉयफ्रेंड, नाबालिग ने चाकू से कर दिया हमला

एक नाबालिग ने अपनी मां के लिव-इन पार्टनर पर चाकू से हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

Minor boy arrested for stabbing mother live-in-partner

प्रतीकात्मक तस्वीर, Image Credir: Pexels

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

30 नवबंर को नई दिल्ली के शाहबाद दौलतपुर से पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन आया जिसमें सूचित किया गया कि एक शख्स की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग ने जिस शख्स पर हमला किया वो उसकी मां का लिव-इन पार्टनर था। 

 

गंभीर रूप से घायल शख्स को पहले ही महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उस व्यक्ति को आगे के इलाज के लिए बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बीएसए अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था और वह बेहोश था। 

 

बेटे को नहीं पसंद था मां का बॉयफ्रेंड

पुलिस ने कहा कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूरी घटना की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि वह व्यक्ति एक तलाकशुदा महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। उसके बेटे ने बार-बार इस रिश्ते पर आपत्ति जताई थी और उस व्यक्ति को चेतावनी दी थी। शनिवार को नाबालिग लड़का उसकी दुकान पर गया और उसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया और गुस्से में नावबालिग ने उसे चाकू मार दिया। 

 

नाबालिग लड़के पर चलेगा वयस्क की तरह मुकदमा?

बाहरी उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त निधिन वलसन ने कहा कि चश्मदीद गवाह की गवाही के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के आठ घंटे के भीतर ही किशोर को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह पहले भी किसी अन्य आपराधिक मामले में शामिल था। अधिकारियों ने संबंधित अदालत में एक आवेदन दायर किया है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि नाबालिग लड़के पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाया जाए।

 

 


और पढ़ें