दिल्ली में रविवार की सुबह राहत लेकर आई है। दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है, जिसके बाद मौसम का मिजाज सुहाना हो गया है। दिल्ली में लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के निचले इलाकों में लगातार बारिश की वजह से जलजमाव हो गया है, वहीं लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विजय चौक, कनॉट प्लेस, मिंटो ब्रिज, सरोजिनी नगर, एम्स और पंचकुइयां जैसे इलाकों में भीषण बारिश की वजह से लोग परेशान हुए हैं। यहां सबसे ज्यादा जलभराव हुआ है। मिंटो ब्रिज पर अब हालात सामान्य हो गए हैं लेकिन रुक-रुकर तेज बारिश हो रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार की बाढ़: हर साल जवाईनिया जैसे कितने गांव डूबते हैं?
एक बारिश में बेहाल दिल्ली
दिल्ली के जनपथ, लाजपत नगर, मयूर विवार और यमुना विहार में भी खूब बारिश हुई है। देवली विधानसभा में हर तरफ पानी भरा नजर आ रहा है। लोगों को चलना मुहाल हो रहा है। सुबह-सुबह दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लोग पानी से होकर गुजर रहे हैं। इन रास्तों में बड़े-बड़े गड्ढे भी हैं, जिनकी वजह से हादसे हो सकते हैं।
पंचकुइयां मार्ग पर भी जलभाराव हो गया है। लोग पानी के बीच गाड़ियां लेकर जा रहे हैं। तेज बारिश की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। सरोजिनी नगर, कनॉट प्लेस में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। लगातार बारिश ने दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
यह भी पढ़ें: भारी बारिश, बिजली गिरने की आशंका, अगले हफ्ते कैसा होगा देश का मौसम?
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली-NCR के कई इलाकों जैसे बहादुरगढ़, मानेसर, लोनी देहात, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।