logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली: करावल नगर में ट्रिपल मर्डर, पत्नी-बच्चों को मारा, आरोपी फरार

दिल्ली में हुए इस ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी का नाम प्रदीप है। आरोप हैं कि प्रदीप ने ही अपनी पत्नी जया की हत्या की है। दो बच्चियों को भी मार डाला है।

Karawal Nagar

करावल नगर, दिल्ली पुलिस। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के करावल नगर में एक शख्स ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। शख्स ने अपनी पत्नी को मारा फिर 5 और 7 की दो बच्चियों को भी गला दबाकर मार डाला। हत्या करने के बाद शख्स मौके से फरार हो गया है। पति और पत्नी के बीच कई दिनों से अनबन चल रही थी। 

आरोपी शख्स का नाम प्रदीप है। आरोप हैं कि प्रदीप ने अपनी पत्नी जयश्री को मार डाला है। जयश्री की एक बच्ची 5 साल की है, वहीं दूसरी बच्ची 7 साल की है। दोनों बच्चियों को भी शख्स ने मार डाला है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि शख्स के रिश्ते अपनी पत्नी के साथ तनावपूर्ण थे।

पुलिस की एक टीम मौके पर लोगों से पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक विभाग की भी एक टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। शख्स हत्या के बाद फरार हो गया था। 

 

 

यह खबर अपडेट की जा रही है...


और पढ़ें