logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में जहरीली हवा, सुबह AQI 400 पार; सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली-NCR में सोमवार को तड़के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। राजधानी के 15 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार पहुंच गया।

दिल्ली-NCR,  Delhi Air Pollution

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT,

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली-NCR में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद आज तड़के धुंध और प्रदूषण की मोटी चादर देखने को मिली। सोमवार की सुबह कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 366 दर्ज किया गया। इस दौरान राजधानी के 15 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार पहुंच गया। 

 

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर के बीच लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रदूषण कंट्रोल के लिए दिल्ली-NCR में 'ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान' (GRAP) का तीसरा चरण (Stage III) लागू है। 

 

यह भी पढ़ें: दक्षिण भारत में भारी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली में कहां कितना AQI? 

CPCB के अनुसार, ITO स्थित एयर क्वालिटी स्टेशन पर सुबह करीब 4:20 बजे AQI 406 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। इस बीच, राजधानी के कई अन्य प्रमुख इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब'बनी रही। रात 1:30 बजे राजीव चौक पर AQI 381 दर्ज किया गया, जबकि सुबह 4:00 बजे साउथ एक्सटेंशन के आसपास के इलाके में AQI 360 दर्ज किया गया। 

  • सोनिया विहार: 449 - 463 (सबसे गंभीर)
  • बुराड़ी क्रॉसिंग: 445
  • विवेक विहार: 441
  • जहांगीरपुरी: 439
  • नॉर्थ कैंपस: 437
  • चांदनी चौक: 418
  • आईटीओ (ITO): 404
  • आया नगर: 378
  • बुराड़ी: 373
  • द्वारका सेक्टर-8: 361
  • आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi): 361
  • अशोक विहार: 312
  • आईजीआई एयरपोर्ट (T3): 297

दिवाली की आतिशबाजी के बाद तेजी से बिगड़ी हवा

हिंदुस्तान टाइम्स की CPCB के 15 मिनट के प्रदूषण आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली की शाम 7:45 बजे 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर औसत PM2.5 स्तर 190 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। रात 8 बजे यह बढ़कर 259 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के आसपास था। यानी 15 मिनट में PM2.5 के स्तर में तेज उछाल दर्ज किया गया। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्ट के मुताबिक कल रात 8 बजे का यह औसत स्तर PM2.5 के राष्ट्रीय 24 घंटे के मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से चार गुना से भी अधिक था। जिससे साफ है कि पटाखों के धुएं ने पहले से प्रदूषित हवा की स्थिति को और खराब किया। 

दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू

बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 6 नवंबर से दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू कर दिया था। GRAP-3 लागू होने के बाद निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़ी कई गतिविधियों पर प्रतिबंध, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती और धूल नियंत्रण के उपाय किए जाने के नियम लागू हुए। आयोग ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी पर भी चिंता जताई थी।  


और पढ़ें