logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश की संभावना, कई राज्यों में लू का कहर जारी

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट लिया है। आज भी दिल्ली-NCR में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। पढ़ें मौसम का लेटेस्ट अपडेट।

weather update today

आज का मौसम, Photo Credit: PTI

दिल्ली-NCR में  आज मौसम सुहावना रहेगा, क्योंकि हाल की बारिश ने गर्मी से राहत दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हवाओ की गति 10-20 किमी रहेगी, जो मौसम को ठंडा रखेगी। IMD ने 4-6 मई तक बारिश और गरज के साथ बौछारों की चेतावनी दी है और थंडरस्टॉर्म की संभावना भी है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में है लेकिन बारिश के कारण इसमें सुधार हो सकता है। 

 

अन्य राज्यों में हीटवेव और बारिश अलर्ट 

उत्तर भारत

पंजाब, हरियाण, उत्तर प्रदेश में 4-5 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। 

 

राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई। हालांकि, मई में सामान्य से अधिक तापमान की संभावना है।

 

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्म-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में 4-5 मई तक बारिश,तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर बर्फबारी या ओला गिरने की संभावना है। उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: भारत के 5 बड़े नदी जल विवाद जिनको लेकर सरकारों में होता है टकराव

 

पूर्वी भारत 


बिहार, पश्चिम बंगाल में गर्मी और उमस बनी हुई है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन तापमान 38-40 डिग्री के बीच रह सकता है। झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है लेकिन 5 मई तक हल्की बारिश की संभावना है। 

 

दक्षिण भारत


केरल,तमिलनाडु में प्री-मानसून बारिश तेज हो गई है। अगले कुछ दिनों गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं, कर्नाटक के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती  है। 

 

पश्चिमी और मध्य भारत  


गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र  में मई में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है लेकिन कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से राहत मिल सकती है। महाराष्ट्र के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

 

यह भी पढ़ें: 8 राज्यों में ओला पड़ने, बिजली गिरने और तूफान आने की IMD की चेतावनी

दिल्ली-NCR में अगले 2 दिन का मौसम 

5 मई को दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं।  अधिकतम 34-36 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री तक तापमान रहने की संभावना है। AQI की बात करें तो बारिश के कारण वायु गुणवत्ता मध्यम से संतोषजनक श्रेणी में रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, थंडरस्टॉर्म और हल्की बारिश की चेतावनी भी दी है।

 

6 मई को भी दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभावित। दिन में मौसम सुहावना रहेगा लेकिन शाम को तेज हवाएं चल सकती हैं।  अधिकतम 33-35 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री रहने की संभावना है। AQI मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है और बारिश से प्रदूषण कम होगा।  IMD ने 6 मई को भी बारिश  येलो अलर्ट जारी किया है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap