logo

ट्रेंडिंग:

कहीं आंधी, कहीं तूफान, कहीं झमाझम बारिश, पढ़ें देश के मौसम का हाल

एक तरफ दिल्ली में तेज हवाओं की वजह से थोड़ी राहत मिली है तो राजस्थान में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।

India Gate

दिल्ली का इंडिया गेट। (Photo Credit: PTI)

भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, तेज धूलभरी आंधी चल सकती हैं, आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि बारिश गरज-तड़क के साथ ही होगी। एक तरफ दिल्ली को भारी गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी तरफ राजस्थान का हाल बेहाल है। वहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

राजस्थान में राहत की बाद यह है कि धूलभरी तेज हवाएं वहां भी चलने वाली हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। तेज हवाओं की वजह से गर्मी का असर कम हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि आंशिक तौर पर बादल भी छाए रह सकते हैं, रात में हल्की बारिश हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली: मुस्तफाबाद में ढही 4 मंजिला इमारत, 24 से ज्यादा लोग फंसे

 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली मौसम में तेज हवाओं के साथ तूफान, आकाशीय बिजली और धूल भरी आंधी आने की आशंका है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, यह 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक के तेज झोंके में तब्दील हो सकती है। रविवार को भी दिल्ली का मौसम ठीक रहेगा लेकिन बारिश नहीं होगी। शुक्रवार को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हुई है।दिल्ली को गर्म हवाओं  से 24 अप्रैल तक राहत मिलते रहने की उम्मीद है। दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट जारी नहीं किया है। 

दिल्ली में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश
दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई और तापमान में कमी आई। नरेला, पीतमपुरा, और मयूर विहार जैसी जगहों पर 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूसा में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस हो गया। पीतमपुरा और मयूर विहार में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से घटकर 27 डिग्री सेल्सियस हो गया।  

राजस्थान में कैसा रहा मौसम?
शुक्रवार को राजस्थान में भयंकर गर्मी रही, कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। चूरू और गंगानगर में 45.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.2 डिग्री तापमान रहा। 20 अप्रैल से राजस्थान में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी आने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। अगले 48 घंटों में जोधपुर और बीकानेर में ऐसे हालात रह सकते हैं। दिन का तापमान 2-4 डिग्री गिर सकता है। 19 अप्रैल को कुछ जगहों पर लू और गंभीर लू की स्थिति भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें: हर साल नया पंगा फिर भी 127 अरब डॉलर का कारोबार कर रहे भारत और चीन

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल को लू की स्थिति रहने आशंका है। भीषण गर्मी जारी रहेगी। कई जगहों पर तापमान ज्यादा बढ़ सकती है।

महाराष्ट्र गुजरात का क्या है हाल?
मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 21 अप्रैल तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। गुजरात में 22 से 24 अप्रैल तक भीषण गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।

बारिश कहां होगी?
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 5 दिन हल्की से मध्यम बारिश होगी। यहां गरज, के साथ आकाशीय बिजली नजर आएगी, तेज हवाएं चलेंगी। भारी बारिश हो सकती है। 19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है, 22 से 24 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। 

19 अप्रैल को असम में और 21 से 24 अप्रैल तक मेघालय में बारिश हो सकती है। 24 अप्रैल को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। 21 अप्रैल को ओडिशा में गरज के साथ तूफान दस्तक दे सकता है। 

केरल और माहे में अगले 7 दिन हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलेंगी। दक्षिणी प्रायद्वीप के अन्य हिस्सों में छिटपुट बारिश होगी। 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap