logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में बारिश का अलर्ट, तप रहे UP-बिहार; जानिए राजस्थान का हाल

यूपी, बिहार और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बीच दिल्ली में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पढ़ें आज का मौसम अपडेट

delhi-ncr weather update today

आज का मौसम, Photo Credit: PTI

दिल्ली-NCR में मौसम आज 23 मई को मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रुक-रुक कर बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे तापमान में भी कमी आएगी। आज का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। तेज हवाएं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। ऐसा मौसम पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून गतिविधियों के कारण हो रहा है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। IMD ने आज दिल्ली-NCR के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है। 

 

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन उमस और गर्मी बनी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं और हल्की बारिश से तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का असर बना रहेगा और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें: ऐसी पथरी कभी देखी है? 70 साल के बुजुर्ग के शरीर से निकले 8000 स्टोन

राजस्थान में गर्मी से हाल-बेहाल

राजस्थान इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है। बुधवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सर्वाधिक रहा। अधिकांश जिलों में तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंचने के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गर्म हवाओं और झुलसती धूप ने लोगों को दिनभर बेहाल रखा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में लू चली, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले एक-दो दिन तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का प्रकोप और तीव्र हो सकता है।

 

हीटवेव

पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। 

 

 

यह भी पढ़ें: घर बिकने को तैयार, पर खरीदार नहीं! DDA फ्लैट्स से क्यों कतराते हैं लोग

अगले 6-7 दिनों में यहां होगी भारी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक  और केरल पर अगले 6-7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। कोंकण और गोवा में 22 से 24 मई कर और तटीय कर्नाटक में 24 मई को तेज बारिश की संभावना है। 

 

उत्तर पश्चिम भारत में अहले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट की संभावना है। इसके बाद, अगले 3 दिनों तक 2-3 डिग्री की वृद्धि की संभावना और उसके बाद कोई बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कर्नाटक, महाराष्ट्र के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 23 और 24 मई को हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap