logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शीशमहल' बनेगा म्यूजियम! फिर कहां रहेंगी नई CM रेखा गुप्ता?

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए बंगले की तलाश शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बंगले के कुछ विकल्प सीएम स्टाफ को बताए गए हैं।

rekha gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साफ कर चुकी हैं कि वो उस घर में नहीं रहेंगी, जहां पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल रहते थे। अरविंद केजरीवाल 6 फ्लैगस्टाफ में रहते थे, जिसे बीजेपी 'शीशमहल' बताती है। ऐसे में अब नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए नए आवास की तलाश तेज कर दी गई है।

फिर कहां रहेंगी रेखा गुप्ता?

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि PWD ने सीएम स्टाफ को कुछ बंगलों के विकल्प दिए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ सिविल लाइंस और कुछ लुटियंस जोन में हैं। दोनों ही VVIP इलाके हैं।

 

यह भी पढ़ें-- दिल्ली की महिला CM से BJP को देश में क्या फायदा होगा? समझिए

कब तक होगा बंगला फाइनल?

बताया जा रहा है कि सीएम रेखा गुप्ता के लिए बंगले के लिए जो विकल्प दिए गए हैं, उनमें से एक को फाइनल करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री का स्टाफ इन बंगलों का दौरा भी कर चुका है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में सीएम रेखा गुप्ता के लिए बंगला फाइनल हो सकता है।

'शीशमहल' का क्या होगा?

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल 6 फ्लैगस्टाफ बंगले में रहते थे। इस बंगले में केजरीवाल 2015 से अक्टूबर 2024 तक रहे थे। आरोप है कि केजरीवाल ने इस बंगले को करोड़ों रुपये खर्च कर रेनोवेट करवाया था। इसलिए बीजेपी इसे 'शीशमहल' बताती है। शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने कहा था, 'मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी। उसे म्यूजियम बनाया जाएगा।'

 

यह भी पढ़ें-- कभी सस्पेंड हुए, कभी मार्शलों ने निकाला, अब विजेंद्र गुप्ता बने स्पीकर

दिल्ली की चौथी महिला सीएम हैं रेखा गुप्ता

शालीमार बाग सीट पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी सीएम रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता पहले पार्षद भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2015 और 2020 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था और दोनों ही बार आम आदमी पार्टी की वंदना सिंह से हार गई थीं। हालांकि, इस बार उन्होंने इसी सीट से वंदना सिंह को 29,595 वोटों से हराया है।

Related Topic:#Rekha Gupta

और पढ़ें