logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सोनिया गांधी 1980 में मतदाता बनीं, 1983 में नागरिकता मिली; दिल्ली पुलिस की ATR

दिल्ली पुलिस ने अदालत में एक एटीआर दाखिल की। इसमें बताया कि सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में नागरिकता मिलने से पहले से शामिल था।

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी। फाइल फोटो (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नागरिकता और मतदाता सूची से जुड़े विवाद मामले में एक एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की नागरिक बनने से पहले ही सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में शामिल था।

 

तुगलक रोड पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर यशवंत ने राउज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विनोद जोशी के समक्ष यह रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया गया कि सोनिया गांधी 1983 में भारत की नागरिक बनीं, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में 1980 से शामिल था। गृह मंत्रालय और डीएम की रिपोर्ट से इन तथ्यों की पुष्टि हुई है।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के मदुरै में जला कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

 

रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। जवाब का इंतजार है। जांच पूरी होने में कुछ समय लग सकता है। अब मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।

 

 

 

 

दिल्ली पुलिस ने यह भी बताया कि शिकायत को संबंधित तुगलक रोड पुलिस थाने को भेज दिया गया है। दरअसल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद जोशी ने 18 नवंबर को विकास त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी थी। 

 

रिपोर्ट में कहा गया कि मामले की जांच करने पर पाया गया कि शिकायत में लगाए गए आरोप आईपी एस्टेट थाने के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं। इसलिए इसे जरूरी कार्रवाई के लिए नई दिल्ली जिले को भेज दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सीमा के पास बड़ा धमाका, 7 स्कूली बच्चों की मौत; 99 घायल

 

अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने 24 अगस्त 2025 को सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 1983 में भारत की नागरिक बनने से पहले सोनिया गांधी देश की मतदाता बन गई थीं। वकीलों की हड़ताल होने के कारण बुधवार को मामले की सुनवाई नहीं हो पाई। शनिवार को वरिष्ठ वकील अजय बर्मन, हिमांशु सेठ और नीरज ने विकास त्रिपाठी का पक्ष रखा।
 
2025 में यह मामला एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (ACJM) की अदालत में पहुंचा। तब एसीजेएम की अदालत ने सोनिया गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश देने से मना कर दिया था। विकास त्रिपाठी ने फैसले को सत्र न्यायालय में चुनौती दी। सत्र न्यायालय ने ACJM के फैसले को रद्द करके केस वापस भेज दिया था।


और पढ़ें