logo

ट्रेंडिंग:

आतंकी साजिश: अब लाल इको स्पोर्ट कार की तलाश; दिल्ली, हरियाणा और यूपी में अलर्ट

दिल्ली, यूपी और हरियाणा में लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस की पांच टीमें कार की तलाश में जुटी हैं। सभी थानों और पुलिस चौकियों को अलर्ट किया गया है।

Red Alert in Delhi.

लाल इको स्पोर्ट कार की तलाश। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

लाल किले के पास हुंडई की आई-20 कार में बम धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने एक और कार की तलाश तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस को लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार की तलाश है। अलर्ट के मुताबिक यह कार लाल किला धमाके के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से जुड़ी होने का शक है। पुलिस के मुताबिक यह कार उमर उन नबी नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत भी है।  


दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस को भी अलर्ट किया है। उनको कार की जानकारी भेजी गई है। दिल्ली के सभी थानों, पुलिस चौकियों और बॉर्डर चौकियों को लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार की तलाश के लिए अलर्ट किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के जांच में पता चला है कि संदिग्धों के पास हुंडई आई 20 के अलावा एक और कार थी। दिल्ली पुलिस की पांच टीमें इस कार की तलाश में जुटी हैं। उत्तर प्रदेश और हरियाणा की पुलिस को भी लाल रंग की कार के बारे में अलर्ट कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'क्या लुंगी-धोती बांटना पैसे की बर्बादी नहीं…', कांग्रेस पर फिर बरसे हिमंत

फरीदाबाद का कार डीलर हिरासत में

लाल किला धमाके के बाद स्पेशल सेल ने फरीदाबाद के एक कार डीलर को हिरासत में लिया है। इसके अलावा दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के सभी सेकेंड-हैंड कार डीलरों को हाल ही में हुई वाहनों की बिक्री का वेरिफिकेशन करने और पुलिस के साथ जानकारी साझा करने का निर्देश दिया गया है।

 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस सूत्रों के मुताबिक बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर 37 स्थित रॉयल कार प्लाजा के मालिक अमित को फरीदाबाद पुलिस की सहायता से हिरासत में लिया गया। कथित तौर पर उसने हुंडई आई 20 कार की बिक्री में सहायता की थी। बाद में इसी कार का इस्तेमाल लाल किला बम धमाके में किया गया। इसमें 12 लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'अल फलाह को तोप से उड़वाने का दबाव बनाओ', यति नरसिंहानंद का विवादित बयान

 

 

 

 

खबर अपडेट की जा रही है...


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap