logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'क्या लुंगी-धोती बांटना पैसे की बर्बादी नहीं…', कांग्रेस पर फिर बरसे हिमंत

हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि कांग्रेस का यह कहना उचित नहीं कि महिलाओं को दस हजार रुपये दिया जाना पैसे की बर्बादी है।

Himanta Biswa Sarma

हिमंत बिस्व सरमा । Photo Credit: PTI

गुवाहाटी में एक इवेंट के दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा कांग्रेस पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम लोगों ने जो 10 हजार रुपये महिलाओं को दिए वह पैसे की बर्बादी है, लेकिन जब वे लुंगी-धोती बांटते हैं तो क्या वह पैसे की बर्बादी नहीं है।

 

आगे उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या लुंगी और धोती बांटना अच्छा है कि महिलाओं को 10 हजार रुपये देना। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे पांच साल में एक बार लुंगी, धोती और मच्छरदानी देते हैं, जबकि हमारा लक्ष्य सभी महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। सरमा का कहना था कि उन्होंने किसी महिला से यह नहीं पूछा कि किसने कांग्रेस को वोट किया है।

बहु विवाह पर प्रतिबंध

हिमंत बिस्व सरमा अपने विवादित बयानों और फैसलों के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने घोषणा की थी कि असम की कैबिनेट ने बहुविवाह पर रोक लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून के तरह बहु विवाह के लिए दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को सात साल की कैद हो सकती है।

 

साथ ही उन्होंने यह कहा कि पीड़ित महिलाओं के लिए एक कोष बनाया जाएगा जिससे तहत उनकी सहायता की जा सके ताकि उन्हें जीवन यापन करने में कोई परेशान न हो।

 

Related Topic:#Himanta Biswa Sarma

और पढ़ें