logo

ट्रेंडिंग:

बारिश से दिल्ली को मिली गर्मी से राहत, खराब AQI के बीच हटा GRAP-2

बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चली, जिसके चलते प्रदूषण से हल्की राहत मिली। इसके बाद CAQM ने ग्रेप-2 को हटा दिया।

Delhi Pollution

राष्ट्रपति भवन दिल्ली, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली में कल 18 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर में कल कई जगहों पर हल्की बारिश हुई और इस बारिश का असर एयर क्वालिटी पर देखने को मिला। बारिश के कारण एयर क्वालिटी में सुधार देखने को मिला लेकिन एयर क्वालिटी अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस मामूली राहत के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-2 के प्रतिबंधों को हटा दिया। 

 

CAQM के एक अधिकारी ने बताया, मौसम के अनुकूल होने के कारण दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI में सुधार हुआ है और आज शाम 4 बजे यह 214 दर्ज किया गया। इसके अलावा IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में AQI के खराब या मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। बता दें कि अगर AQI 200 से ज्यादा है तो इसे खराब श्रेणी में माना जाता है। 

 

यह भी पढ़ें: बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी! अब इन 5 राज्यों में बारिश से बढ़ेगी परेशानी?

19 अक्टूबर को लगा था ग्रेप-2

एयर क्वालिटी खराब होने के कारण CAQM ने अक्टूबर 2025 में  ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रेप-2 को लागू कर दिया था। अक्टूबर के बाद अब इन पाबंधियों को हटा दिया गया है। हालांकि, ग्रेप-1 लागू रहेगा। इसके तहत सड़क किनारे बने डाबे और रेस्तरां में कोयले का उपयोग बंद रहेगा। इसके साथ ही खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा डीजल जनरेटर का सीमित उपयोग , सड़कों पर धूल को कम करने के लिए मशीनीकृत सफाई और पानी का छिड़काव और धूल दबाने के लिए एंटी-स्मॉग गन का उपयोग करने जैसे उपाय शामिल होते हैं। 

 

बुधवार को कितना रहा AQI?

बुधवार को दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। कई जगहों पर हल्की बारिश हुई, जिसके चलते एयर क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला। कल दिल्ली का औसत AQI 214 दर्ज किया गया, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है। 16 फरवरी को यह 261 और 17 फरवरी को 249 था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में एयर क्वालिटी में सुधार हुआ। 

आज कैसा रहा मौसम?

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 20 फरवरी से एक बार फिर से राजधानी दिल्ली का तापमान 2 से 3 डिग्री तक चढ़ जाएगा और गर्मी का ऐहसास होगा। हालांकि, मौसम में बदलाव के बावजूद भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है।  सीपीसीबी के मुताबिक, बुधवार को एक्यूआई 214 के आसपास दर्ज किया गया। 

Related Topic:#Delhi pollution

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap