logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को PhD स्कॉलर ने जड़ा थप्पड़, CCTV में क्या दिखा?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च स्कॉलर ने एक प्रोफेसर पर हमला किया। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी ने आरोपी छात्र को सस्पेंड कर दिया और पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Delhi University professor assault case

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर हमला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पर हमले का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस हमले के मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला यूनिवर्सिटी के उमंग भवन के बाहर का बताया जा रहा है और फैकल्टी ऑफ लॉ के पीएचडी स्कॉलर शुभम सिंह पर प्रोफेसर के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी छात्र प्रोफेसर को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। 

 

यह घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने मौरिस नगर थाने में शिकायत दी है। वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी छात्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए  फैकल्टी ऑफ लॉ के PhD रिसर्च स्कॉलर शुभम सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस  मामले में दिल्ली पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: आज का मौसम: हिमाचल से दिल्ली तक आज बारिश का अलर्ट, पूर्वी भारत में भी बढ़ा खतरा

CCTV फुटेज में क्या दिखा?

इस घटना से संबंधित CCTV फुटेज सामने आने के बाद इस मामले को लेकर तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी छात्र उमंग भवन के बाहर कुछ देर तक इंतजार करता है। जैसे ही प्रोफेसर बिल्डिंग में प्रवेश करते हैं, छात्र उनके पास पहुंचता है और अचानक उन पर हमला कर देता है। 

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़ित प्रोफेसर से शिकायत मिलने के बाद मौरिस नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब घटना से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है। साथ ही, इस मामले में शामिल लोगों से पूछताछ कर घटना के पूरे क्रम को समझने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच फिलहाल जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

इस घटना के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन भी मामले को गंभीरता से देख रहा है। यूनिवर्सिटी की ओर से उपलब्ध CCTV फुटेज के आधार पर अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। तुंरत प्रभाव से फैकल्टी ऑफ लॉ के PhD रिसर्च स्कॉलर शुभम सिंह को  सस्पेंड कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया कि दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम, 1922 के अध्यादेश 15 बी के तहत उनके यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रवेश पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ क्यों करने लगे ट्रंप? अमेरिका में वोटर ID की मांग

शिक्षकों में गुस्सा

इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षकों में गुस्सा है और आरोपी छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (DUTA) ने भी इस मामले में नाराजगी जताई है। DUTA ने वीसी योगेश सिंह को पत्र लिखकर घटना की निंदा की और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


और पढ़ें