logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बारिश होगी या खिलेगी धूप, दिल्ली, UP-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा।

Today Weather, Aaj ka Mausam, मौसम

आज का मौसम, Photo Credit-ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत मौसम विभाग IMD के अनुसार, आज भी देश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा, आज यानी रविवार 18 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है।  इनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। इसके अलावा पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार और अन्य केंद्रशासित क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, आज महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सप्ताह के दौरान किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम 

 

यह भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ में 19 की मौत, 1 की हालत गंभीर; CM शुभेंदु अधिकारी ने क्या बताया?

उत्तर प्रदेश और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर निचले वायुमंडलीय स्तर पर चक्रवाती सर्कुलेशन दर्ज किया गया है फिर भी 18 अक्टूबर के लिए राज्य में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। वहीं बिहार में भी आज मौसम साफ रहेगा। फिलहाल राज्य में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। 

दिल्ली में आज कैसे रहेगा मौसम?  

दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा  सुबह पूर्व दिशा से हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है। दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की रफ्तार बढ़कर 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शाम और रात में हवा की गति घटकर 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

राजस्थान में कैसा रहेगा आज मौसम?  

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजस्थान के पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 18 अक्टूबर को छिटपुट बारिश की संभावना दिखाई गई है। राज्य के दोनों मौसम उपखंडों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।  

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल?  

इसके अलावा, हिमाचल में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आईएमडी के सात दिन के पूर्वानुमान में 18 से 22 अक्टूबर तक राज्य के लिए बारिश का संकेत नहीं है। इस दौरान प्रदेश में भारी बारिश, गरज-चमक या तेज हवा को लेकर भी कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है। 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें