logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Weather: कहीं पड़ेगा घना कोहरा तो कहीं भारी बारिश, 7 राज्यों में तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली में घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि चक्रवात अकवान के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

Delhi Weather News

दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 19 नवंबर से 22 नंबर तक पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। सात राज्यों में भारिश बारिश का अलर्ट है। एक केंद्र शासित प्रदेश समेत कुल सात राज्यों में आंधी-तूफान की भी संभावना जताई है। मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है। उधर, चक्रवाती तूफान अकवान ने अपनी दिशा बदल ली है। संभावना जताई जा रही है कि 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी तट से यह टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

 

दिल्ली एनसीआर में ठंड का मौसम दस्तक देने लगा है। बुधवार को अब तक की सबसे ठंड सुबह देखने को मिली। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस मौसम में सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। 

 

यह भी पढ़ें: एक परिवार दो टिकटों पर विवाद जारी, पंजाब कांग्रेस के झगड़े की पूरी कहानी समझिए

 

ठंडक बढ़ने के साथ दिल्ली की हवा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। खराब और बेहद खराब श्रेणी की हवा के कारण लोगों को सांस संबंधी दिक्कत, खांसी, आंखों में जलन और संक्रमण का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार सुबह उत्तम नगर में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। यहां एक्यूआई 415 था। इसे बेहद गंभीर श्रेणी का माना जाता है। 

इन प्रदेशों भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने तटवर्ती आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 नवंबर यानी गुरुवार को ओडिशा के केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

आंधी-तूफान की चेतावनी

गुरुवार को ओडिशा के कुछ जिलों में 50 से 60 किमी की गति से आंधी-तूफान की संभावना है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी बिजली गिरने के साथ-साथ 40 से 50 किमी की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। यहां के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड में भी आंधी-तूफान वाला मौसम बना रहेगा। कोलकाता में 19 से 21 नवंबर तक बारिश, गरज-चमक और तूफान का अलर्ट है।

 

यह भी पढ़ें: आंध्र और ओडिशा की ओर बढ़ा चक्रवात अक्वान, 110 KM रफ्तार, कई जिलों में रेड अलर्ट

मछुआरों को किया गया सावधान

पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 19 से 21 नवंबर के बीच बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। तूफान अकवान की वजह से 19 से 21 नवंबर तक पश्चिम बंगाल में भी मौसम खराब रहेगा। पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं मछुआरों को 19 और 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल के तट के आसपास और उससे दूर समुद्र में न जाने की सलाह दी गई। 


और पढ़ें