logo

ट्रेंडिंग:

एक अंडमान, दूसरा आंध्र में, एक साथ दो तूफान, खतरा क्या है?

देश में दो तूफान दस्तक दे रहे हैं। पहला डिटवा, दूसरा सेन्यार। दोनों तूफान, तटीय राज्यों में मुसीबतें बढ़ा सकते हैं।

Cyclone

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

देश के दक्षिणी हिस्से में दो तूफानों की आमद होने वाली है। दित्वाह और सेन्यार तूफान बारिश करा सकते हैं। अगले कुछ दिन तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और अंडमान-निकोबार में भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसके पीछे दो मौसमी सिस्टम हैं। चक्रवात सेन्यार और चक्रवात दित्वाह। 

आंध्र प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (APSDMA) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे श्रीलंका तट पर चक्रवात दित्वाह आ रहा है, जिससे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले कुछ घंटों में इसकी रफ्तार तेज हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: फरवरी में भी पड़ेगी जनवरी जैसी ठंड, मौसम विभाग ने ऐसा क्यों कहा है?

कौन से दो तूफान आ रहे हैं?

  • चक्रवात सेन्यार: यह चक्रवात अभी मलक्का स्ट्रेट और इंडोनेशिया के पास है। आज यह इंडोनेशिया तट को पार कर जाएगा। इसका सीधा असर सबसे पहले अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर पड़ा लेकिन अब यह कमजोर हो रहा है।
  • चक्रवात दित्वाह: यह नया चक्रवात अभी श्रीलंका के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में है। यह धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब पहुंच जाएगा।

कहां-कब कितनी बारिश होगी?

  • तमिलनाडु: 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 29 और 30 नवंबर को कई जगहों पर भीषण बारिश हो सकती है। 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है।
  • रेड अलर्ट: 30 नवंबर तक, तंजावुर,तिरुवारूर, नागपट्टिनम और मयिलादुतुराई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
  • ऑरेंज अलर्ट: 30 नवंबर तक के लिए चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, रानीपेट और चेंगलपट्टू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें: देश के कई राज्यों में अगले 3 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अपने राज्य का हाल जानिए

किन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश?

  • आंध्र प्रदेश: 29 नवंबर से 30 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है। नेल्लोर, चित्तूर, तिरुपति, प्रकाशम, कडप्पा जैसी जगहें सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं।
  • केरल: कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • अंडमान-निकोबार: 28 से 29 नवंबर तक लगातार बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 
  • तमिलनाडु: तटीय इलाके संवेदनशील स्थिति में बने रहेंगे।
  • पुडुचेरी: तटीय इलाकों में जाना भारी पड़ सकता है। 

मौसम विभाग ने क्या कहा है?

29-30 नवंबर को तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा खतरा है। चेन्नई सहित पूरे तटीय इलाके में भारी बारिश, बाढ़ और तेज हवाओं की पूरी आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि मछुआरे समुद्री तटों की ओर न जाएं। मौसम विभाग ने अपील की है कि लोग लोग सतर्क रहें और सरकारी चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap