कोलोप्रोक्टोलॉजी सर्जन डॉ. पंकज गर्ग ने मोरक्को के अगादिर में हुई अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह मोरक्कन एसोसिएशन ऑफ कोलोप्रोक्टोलॉजी (AMCP) का तीसरा अधिवेशन था। इसमें उन्होंने वक्ता के तौर पर हिस्सा लिया और दुनियाभर के विशेषज्ञों से सर्जरी की नई तकनीकों पर चर्चा की।
यह अधिवेशन 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक अगादिर के तगाजाउट बे होटल में हुई। डॉ. पंकज गर्ग को 24 अक्टूबर को वैज्ञानिक योगदान के लिए स्पीकर सर्टिफिकेट दिया गया। प्रमाणपत्र पर AMCP के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला हमीती के हस्ताक्षर हैं।
डॉ. पंकज गर्ग ने क्या कहा?
डॉ. पंकज गर्ग ने कांग्रेस में अपना प्रेजेंटेशन दिया। अधिवेशन में उनके काम की खूब तारीफ हुई है। उन्होंने नई तकनीकों को लेकर अपना पक्ष भी रखा। डॉ. गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि वह भारत का प्रतिनिधित्व करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
डॉ. पंकज गर्ग ने कहा कि दुनियाभर के कोलोप्रोक्टोलॉजी विशेषज्ञों के साथ अनुभव साझा करना शानदार रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने काम को विश्व मंच पर दिखाने पर गर्व है।
कौन हैं पंकज गर्ग?
अधिवेशन के के प्रचार पोस्टर में डॉ. पंकज गर्ग को फिस्टुला सर्जरी में नई सोच लाने वाला सर्जन बताया गया है। उनके 250 से ज्यादा शोध प्रकाशन इंडेक्स्ड अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में छपे हैं। उन्होंने प्रोक्टोलॉजी में 36 नई प्रक्रियाएं और उपचार अवधारणाएं विकसित की हैं।
वह कई विजिटिंग प्रोफेसर पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह मॉस्को की सेचेनोव यूनिवर्सिटी, चीन की सन यात-सेन यूनिवर्सिटी, इटली की PFC एकेडमी स्कूल (पीसा) और कुवैत के अल ज़हरा हॉस्पिटल ग्रुप से जुड़े हैं।

फ्रांस, इटली और अमेरिका के विशेषज्ञ भी रहे वक्ता
AMCP कांग्रेस 2026 की स्पीकर सूची में भारत के अलावा अमेरिका, फ्रांस, इटली, स्विट्जरलैंड और मोरक्को के विशेषज्ञ शामिल थे। इनमें अमेरिका के प्रो. स्टीवन डी. वेक्सनर और इटली के प्रो. पिएरकार्लो मेइनेरो के नाम भी सूची में हैं। सूची में फ्रांस के कई डॉक्टर बड़ी संख्या में शामिल थे।
क्या है AMCP?
AMCP एक पेशेवर संगठन है जो उन फार्मासिस्टों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है जो मैनेज्ड केयर सर्विस में काम करते हैं। यह 'जर्नल ऑफ मैनेज्ड केयर एंड स्पेशलिटी फार्मेसी'मैगजीन प्रकाशित करता है। AMCP 'अलायंस फॉर ए स्ट्रॉन्गर एफडीए' का सदस्य संगठन भी है।