logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तराखंड-अरुणाचल में भूकंप के झटके, दिल्ली NCR तक हिली धरती, कहां-कहां हुआ असर?

उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 की रात को रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

Earthquake, Uttarakhand, Delhi NCR

भूकंप, Photo Credit-ChatGPT Earthquake, Uttarakhand, Delhi NCR

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 की रात को रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में 13 किलोमीटर की गहराई में था।  रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता वाला यह भूकंप रात 10:23 बजे आया। 

 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बाद में एक और भूकंप के झटके अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग में महसूस किए गए, जहां आधी रात को धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई, इसकी गहराई धरती से 5 किलोमीटर अंदर थी।  

 

यह भी पढ़ें: CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन में आज दिल्ली में क्या हुआ? कांग्रेस का हंगामा

पूरे उत्तर भारत में हिली धरती 

उत्तराखंड में भूकंप रात 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकंड पर आया। इसका केंद्र अक्षांश 30.103 और देशांतर 79.561 पर था, जो जोशीमठ से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण में चमोली जिले में स्थित है। गहराई जमीन से 13 किलोमीटर नीचे थी।

वहीं पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटके रात 10 बजकर 26 मिनट पर महसूस किए गए। झटका महसूस होते ही लोग घरों से निकल आए और कुछ देर तक खुले में रहे। भूकंप के ये झटके पड़ोसी हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा दिल्ली सहित उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में महसूस किए गए।   

 

न्यूज एजेंसी  ANI से बात करते हुए एक स्थानीय निवासी ने कहा, भूकंप के झटके आए, सभी दुकानदार बाहर आ गए थे। मैं भी दुकान बढ़ा रहा था, तभी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए।'  

एक दुकानदार ने कहा, 'हम दुकान में सामान लगा रहे थे, हम सामान लगा रहे थे। सामान गिरा और हम लोगों का महसूस हुआ कि भूकंप आया, हम लोग बाहर भागे, सामान्य हुआ तब अंदर आए।'   

अरुणाचल प्रदेश में दूसरा भूकंप 

NCS के मुताबिक, 7 अक्टूबर की सुबह 6:27 बजे (IST) अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 27.991° उत्तर और 93.292° पूर्व पर था और गहराई 5 किमी थी। इतनी कम तीव्रता को आमतौर पर हल्का झटका माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 अक्टूबर की शाम 5:46 बजे (3.2) और 7 अक्टूबर की रात 2:22 बजे (3.0) भी वेस्ट कामेंग में भूकंप आए थे।


और पढ़ें