logo

मूड

ट्रेंडिंग:

10 राज्य, 37 सीटें, हो गया राज्यसभा चुनाव का एलान, जानिए कब, क्या होगा

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का एलान कर दिया गया है। 10 राज्यों की इन सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे।

rajya sabha elections 2026

शरद पवार हो रहे रहें रिटायर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का एलान कर दिया है। सभी सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी और उसी दिन वोटों की गिनती भी हो जाएगी। जिन राज्यों की सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्य प्रमुख हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के मुखिया शरद पवार का कार्यकाल खत्म हो रहा है और चर्चा है कि अब वह चुनावी राजनीति से रिटायर हो जाएंगे। 

 

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की जाएगी। नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है और नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 6 मार्च को होगी। 9 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम के 4 बजे तक वोटिंग और शाम के 5 बजे से काउंटिंग शुरू कर दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 46 हजार से ज्यादा पद खाली, फिर शिक्षकों की भर्ती क्यों नहीं करेगी UP सरकार?

 

किस राज्य में कितनी सीट पर होंगे चुनाव?

महाराष्ट्र-7
तमिलनाडु-6 
पश्चिम बंगाल-5
बिहार-5
ओडिशा-4
असम-3
छत्तीसगढ़-2
हरियाणा-2
तेलंगाना-2
हिमाचल प्रदेश-1

 

 

इस चुनाव का क्या असर होगा?

 

महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति गठबंधन बेहद मजबूत स्थिति में है। इसी तरह तमिलनाडु में डीएमके और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और ये दल अपनी-अपनी सीटें फिर से जीतने की स्थिति में हैं। हालांकि, पिछले साल हुए बिहार चुनाव के बाद इस राज्य में स्थिति बदली है और अब बिहार की राज्यसभा सीटों पर भी स्थिति बदल सकती है। ओडिशा में बीजेपी अपनी बढ़त बरकरार रख सकती है। असम, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भी सत्ताधारी बीजेपी के आगे रहने की उम्मीद है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस आगे रह सकती है। हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए तकरार देखने को मिल सकती है।

 

बिहार में मौजूदा संख्या के हिसाब से 5 में से 4 सीटों पर NDA आसानी से जीत सकता है। वहीं, विपक्षी गठबंधन एक सीट जीतने के लिए भी AIMIM से मदद मांगने को मजबूर है। अगर विपक्षी विधायकों में सेंध लगी तो एनडीए यहां की पांचवी सीट भी जीत सकता है।

 

पश्चिम बंगाल की 5 सीटों पर चुनाव हैं। इनमें से 4 TMC तो एक सीट सीपीएम के कब्जे में है। अब बंगाल में लेफ्ट शून्य पर पहुंच चुका है, ऐसे में पूरी संभावना है कि पांचवीं सीट पर TMC या बीजेपी अपना कब्जा जमा ले।

 

यह भी पढ़ें: क्या भारत में AI आने से छिन जाएंगी नौकरियां? PM मोदी ने ही बताई सच्चाई

कौन-कौन हो रहा रिटायर?

 

जिन लोगों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें शरद पवार, रामदास आठवले, प्रियंका चतुर्वेदी, डीएमके की कनिमोई, टीएमसी के साकेत गोखले, उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर, किरण चौधरी और अभिषेक मनु सिंघवी प्रमुख हैं। इनमें से 22 सांसदों के कार्यकाल 2 अप्रैल और 15 सांसदों के कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

Related Topic:#Rajya sabha Election

और पढ़ें