logo

ट्रेंडिंग:

46 हजार से ज्यादा पद खाली, फिर शिक्षकों की भर्ती क्यों नहीं करेगी UP सरकार?

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विधानसभा में साफ किया है कि फिलहाल नई शिक्षक भर्ती का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सरकार का मानना है कि वर्तमान में छात्र और शिक्षकों का अनुपात मानकों के अनुसार पूरा है।

Sandeep Singh

संदीप सिंह, Photo Credit- X @thisissanjubjp

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने एक सवाल के जवाब में बताया कि राज्य के सरकारी स्कूलों में इस समय 46,944 शिक्षकों के पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि पद खाली होने के बावजूद सरकार अभी नई भर्ती शुरू करने की योजना नहीं बना रही है। इस बयान से सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं को निराशा हुई है। मंत्री ने साफ किया कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में रिक्तियां जरूर हैं लेकिन फिलहाल नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है।

 

विधानसभा सत्र के दौरान जब उनसे खाली पदों और नई नियुक्तियों को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने आंकड़ों के जरिए स्थिति समझाई। मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों और छात्रों का जो अनुपात होना चाहिए, वह अभी पूरी तरह संतुलित है। 

 

यह भी पढ़ें: SIR का असर, गुजरात में 77 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से कट गए

मंत्री ने समझाया आंकड़ों का गणित

बेसिक शिक्षा मंत्री के अनुसार, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को मिलाकर शिक्षकों की संख्या पर्याप्त है। इसलिए अभी नई भर्ती की कोई तत्काल आवश्यकता महसूस नहीं की जा रही है। शिक्षा मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में शिक्षकों के स्वीकृत पदों के मुकाबले अभी काफी शिक्षक कार्यरत हैं। 

 

सरकार का तर्क है कि मानक के हिसाब से हर 30 छात्रों पर एक शिक्षक होना चाहिए और उत्तर प्रदेश में यह कोटा फिलहाल पूरा है। यही कारण है कि नई शिक्षक भर्ती सुपर TET आदि के लिए नोटिफिकेशन जारी करने का अभी कोई इरादा नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: अपनी जान देकर 10 महीने की बच्ची ने बचा ली 4 और बच्चों की जान, मिला राजकीय सम्मान

उम्मीदवारों की चिंता

दूसरी ओर, BTC और B.Ed डिग्री होल्डर लाखों युवा पिछले कई सालों से नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। मंत्री के इस बयान ने उन युवाओं की चिंता बढ़ा दी है जो 2018 के बाद से किसी बड़ी भर्ती के आने की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह फिलहाल पुराने आंकड़ों और वर्तमान शिक्षक संख्या से संतुष्ट है और किसी भी नए भर्ती प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap