logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राघव चड्ढा की जगह डिप्टी लीडर बने थे अशोक मित्तल, अब पड़ गया ED का छापा

अशोक मित्तल, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता हैं। उनसे पहले यह जिम्मेदारी राघव चड्ढा संभाल रहे थे।

Raghav vs Ashok Mittal

अशोक कुमार मित्तल और राघव चड्ढा। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राज्य सभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद अशोक कुमार मित्तल के घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ईडी ने छापेमारी की है। यह छापेमारी उनके मॉल रोड स्थित आवास पर की गई है। यह आवास, जालंधर कैंट में है। अशोक मित्तल को आम आदमी पार्टी ने कुछ दिनों पहले ही राघव चड्ढा की जगह, राज्यसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया था। 

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने की मांग की थी। पार्टी ने कहा था कि अब राघव चड्ढा की जगह, अशोक मित्तल को नियुक्त किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने यह भी मांग की थी कि अब, दलगत कोटा से राघव चड्ढा को बोलने का समय न दिया जाए।

यह भी पढ़ें: भारत के ममदानी या बालेन बनेंगे राघव चड्ढा? एक रील शेयर करके दिए संकेत

कौन हैं अशोक मित्तल?

अशोक कुमार मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के संस्थापक हैं। वह शिक्षाविद् से राजनेता बने और साल 2022 में राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। अशोक कुमार मित्तल ने नेतृत्व बदलाव पर कहा था कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है। पहले एनडी गुप्ता जी डिप्टी लीडर थे, फिर राघव आए और अब जिम्मेदारी उन्हें मिली। अशोक कुमार मित्तल ने कहा था कि कल कोई और भी यह भूमिका निभा सकता है।

राज्यसभा में कितनी ताकतवर है AAP?

AAP के राज्यसभा में 10 सांसद हैं, जिनमें से 7 पंजाब और 3 दिल्ली से हैं। ईडी की कार्रवाई सुर्खियों में आ गई है। राघव चड्ढा को, आम आदमी पार्टी के नेता, अब बीजेपी के करीब बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बीजेपी और ईडी पर लोग निशाना साध रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई, ऐसे समय में हो रही है, जब AAP ने अशोक मित्तल को बड़ी जिम्मेदारी दी और राघव चड्ढा को पदमुक्त कर दिया।

यह भी पढ़ें: भारत के ममदानी या बालेन बनेंगे राघव चड्ढा? एक रील शेयर करके दिए संकेत

 

लोग क्या कह रहे हैं?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, 'बीजेपी द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड। टिपिकल मोदी स्टाइल। हम वह पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे।'

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मोदी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।'

Related Topic:#Raghav Chadha

और पढ़ें