कॉकरोच जनता पार्टी
(CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने अभिजीत दिपके के खिलाफ नई दिल्ली के DCP के पास एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अभिजीत के साथियों ने पुणे और औरंगाबाद में उनके ऊपर हमला किया।
फैजान अंसारी ने अपनी शिकायत में दावा है कि इन घटनाओं के संबंध में पहले ही दो केस दर्ज हो चुके हैं। फैजान ने दिल्ली पुलिस से दिपके को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने
सोनम वांगचुक
को हिरासत में लेने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पुलिस की भी तारीफ की। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत दिपके अपने फायदे के लिए आंदोलन कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं विश्वेश नेगी? जो बने ईरान में भारत के राजदूत, विदेश मंत्रालय का फैसला
फैजान अंसारी के आरोप
फैजान अंसारी ने कहा, 'आज, मैंने CJP पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दिल्ली DCP के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि मेरे पास सबूत है कि उनके आदमियों ने मुझ पर हमला किया। मुझ पर पुणे और औरंगाबाद में हमला हुआ। उस पर पहले से ही 2 केस दर्ज हैं। मैं चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस दिपके को तुरंत गिरफ्तार करे। इसके अलावा, मैं दिल्ली की सीएम और पुलिस को सलाम करता हूं कि उन्होंने सोनम वांगचुक को सही समय पर हिरासत में लिया, जिससे दिल्ली का माहौल बिगड़ने से बच गया। दिपके सब कुछ अपने फायदे के लिए कर रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच करने वाले जज का निधन, जानिए कौन थे एम.एस. लिब्रहान?
RTI कार्यकर्ता ने भी लगाए आरोप
इससे पहले, सूरत के एक RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने अभिजीत दिपके के पिता भगवानराव दिपके की संपत्ति की आधिकारिक तौर से जांच करवाने की मांग की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि एक जूनियर इंजीनियर (JE) की सैलरी से उनके बेटे की अमेरिका में हायर एजुकेशन का खर्च कैसे उठाया जा सकता है।