logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गाजियाबाद में नकली पनीर, कानपुर में बदबूदार खोया! इस होली संभल जाएं वर्ना..

खाद्य विभाग युद्ध स्तर पर नकली दूध से बनी चीजों और मिलावटी सामानों को पकड़ रहा है, जिससे सैकड़ों किलो नकली पनीर और खोया पकड़ में आ रहा है।

Food safety department

नकली पनीर और खोया। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

होली का त्यौहार दस्तक दे चुका है। देशभर में 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। हिंदुओं के इस बड़े त्यौहार को लेकर हर घर में खाने-पीने की विशेष पकवान बनाए जाते हैं। इनमें से कई पकवानों को बनाने के लिए लोग दूध और दूध से बड़े सामानों का इस्तेमाल करते हैं। मगर, आप इस होली पर दूध से बनी चीजों से पकवान बनाने की सोच रहे हैं तो ज़रा संभल जाइए। दरअसल, इस समय कई राज्यों में खाद्य विभाग और खाने-पीने के सामानों पर नजर रखने वाली सरकार नियामक कंपनी FSSAI युद्ध स्तर पर नकली दूध से बनी चीजों और मिलावटी सामानों को पकड़ रहे हैं।

 

बाजार में बिक रहे दूध से बने पनीर, खोया, मिठाई आदि में बड़े पैमानें पर मिलावटखोरी हो रही है। इसी सिलसिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्जन नामी दुकानों को नोटिस भेजा है। साथ ही इन दुकानों पर भारी जुर्माना ठोंकने की तैयारी कर रही है। इन दुकानों में नमकीन और स्नैक्स बनाने वाली मशहूर कंपनी हल्दीराम और बर्गर किंग शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: पासपोर्ट जब्त और सरकार भेज रही सूरीनाम! संजय सिंह कैसे जाएंगे विदेश?

250 किलो केमिकल से बना रसगुल्ला

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 250 किलोग्राम केमिकल से बने रसगुल्ले को अपनी मौजूदगी में नष्ट करवाया। यूपी के बड़े शहरों में शुमार कानपुर में खाद्य विभाग ने 50 लाख से ज्यादा कीमत के 10,000 किलो खजूर जब्त किए। यह वह खजूर थे, जो 2022 में ही एक्सपायर हो चुके थे। मगर अपराधी किस्म के दुकानदार इन खजूरों को बाजार में बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने जा रहे थे। इन खजूर को बाजार में बेचने के लिए एक्सपायर डेट वाले पैकेट पर 2026 की एक्सपायरी डेट वाले नए स्टिकर लगाए थे।

 

 

 

100 किलो खराब गुलाब-जामुन जब्त

दिल्ली-एनसीआर में भी धड़ल्ले से नकली दूध से बने सामानों की सप्लाई की जा रही है। मगर, जानकारी ना होने की वजह से लोग इन खाद्य दुग्ध सामानों को खरीद रहे हैं। 23 फरवरी को खाद्य सुरक्षा विभाग ने नोएडा के सेक्टर 62 में सम्यक मिठाईवाला के ठिकानों पर छापा मारा। इसमें अधिकारियों ने 100 किलो खराब गुलाब-जामुन को जब्त किया। इस खराब गुलाब जामुन को अधिकारियों ने राख मिलवाकर नष्ट करवाया। 

गाजियाबाद में 1200 किलो नकली पनीर पकड़ा 

गाजियाबाद जिले में खाद्य विभाग ने 3.84 लाख कीमत का 1200 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त करके नष्ट करवाया। खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, रेस्टोरेंट और खाने की दुकानों पर खाया जाने वाला ज्यादातर पनीर असल में नकली और मिलावटी होता है।

 

कानपुर में 900 किलो बदबूदार खोया

ऐसे ही खाद्य विभाग ने कानपुर में ट्रेन से मंगवाया गया 900 किलोग्राम मिलावटी/बदबूदार खोया पकड़ा। यूपी के खाद्य सुरक्षा एंव ड्रग प्रशासन विभाग ने कानपुर के पनकी रेलवे स्टेशन से इसे जब्त करके वहीं नष्ट करवाया। यह कुछ ऐसे मामले हैं, जिन्हें खाद्य विभाग इस त्यौहारी सीजन में पकड़ रहा है लेकिन ना जाने कितना ही नकली सामान लोगों के किचन तक पहुंच रहा है।  

 

यह भी पढ़ें: यूथ कांग्रेस के चक्कर में दिल्ली पुलिस को शिमला पुलिस ने पकड़ा, पूरा केस समझिए

 

 

 

Related Topic:#Holi

और पढ़ें