चुनाव आयोग को लेकर देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक चुनाव आयोग, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। छात्र, सामाजिक संगठन, राजनीतिक दलों के साथ में
कॉकरोच जनता पार्टी
ने चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोला हुआ है।
इस बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग को लेकर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर टिप्पणी की है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड और बंगाल में BJP ने इन चेहरों को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी
फारूख अब्दुल्ला ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की सबसे बड़ी गलती चुनाव आयोग को पूरी तरह स्वतंत्र नहीं बनाना था। उन्होंने कहा कि नेहरू की गलती का खामियाजा आज भुगतना पड़ रहा है। चुनाव आयोग अगर स्वतंत्र होता होता तो आज ये हालत नहीं होते।
जंतर मंतर पर आयोग का विरोध
बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर पर चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे सहित कई मांगों को लेकर गांधी जयंती के दिन बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। जंतर मंतर पर छात्रों, सामाजिक संगठनों और कई राजनीतिक दलों की ओर से बुलाए गए प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ रोकने का भरसक प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: 20 साल पुराने केस में कहां फंस गए CEC ज्ञानेश कुमार? केरल सरकार कराएगी जांच
मगर, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों में भरकर अन्य दूसरी जगह ले गए।