logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले लोग कौन हैं, कैसे पकड़े गए? मुंबई पुलिस ने बताया

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि जो भी साजिश हुई है, उसका पर्दाफाश जल्द होगा।

Tiger Shroff टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के एक इवेंट में

टाइगर श्रॉफ। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी राजतिल रोशन ने कहा है कि पुलिस के पास अभी यह जानकारी नहीं है कि टाइगर श्रॉफ को पहले कभी ऐसी धमकी मिली थी या नहीं। पुलिस ने हमले के बाद फरार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। 

DCP राजतिलक रौशन  ने कहा, 'हमारे पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है जिससे पता चले कि टाइगर श्रॉफ को इस घटना से पहले कोई धमकी मिली हो। हमने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले की साजिश का पता चल जाएगा। हम ऐसे मामलों से जुड़े SOP और कोर्ट के पुराने आदेशों का पालन कर रहे हैं।'

राजतिलक रौशन, DCP, मुंबई पुलिस:-
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद हमने 20 टीमें बनाईं और सुराग तलाशने शुरू किए। हमें पता चला कि आरोपी ट्रेन से राजस्थान की ओर जा रहे थे। हमने कोटा से आरोपियों को पकड़ लिया है।

मुंबई पुलिस ने कहा, 'हम इस मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत जांच कर रहे हैं। घटना के समय मौके पर मौजूद तीन लोगों को हमने हिरासत में लिया है। इन तीनों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं, लेकिन हम उन दावों की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।


मुंबई पुलिस के डीसीपी राजतिलक रौशन ने कहा, 'हमारे पास अभी तीन आरोपी हैं। 2 हरियाणा से हैं और 1 बिहार से है। इस मामले में कोई भी आरोपी नाबालिग नहीं है।'


और पढ़ें