logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में ढही 5 मंजिला इमारत, 8 लोगों को बचाया गया; कई के फंसे होने की आशंका

दिल्ली में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत का अगला हिस्सा अचानक से ढह गया। लोगों का कहना है कि रात में भूकंप आने के बाद इमारत में दरार आ गई थी।

Delhi News

दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई। अभी तक आठ लोगों को बचा लिया गया है। पांच लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। घटनास्थल पर स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक इमारत का अगला हिस्सा गिरने से कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर साढ़े तीन बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।

 

यह भी पढ़ें: फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर पाएगी CJP? दिल्ली पुलिस ने दे दिया जवाब

 

एक महीने में यह दिल्ली में इमारत ढहने की दूसरी घटना है। पिछले महीने 6 सितंबर को सत्य निकेतन इलाके में एक हॉस्टल की इमारत ढह गई थी। हादसे में सात छात्रों की जान गई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे।

 

 


 
लोगों का कहना है कि मंगलवार रात को भूकंप आने के बाद इमारत में दरार आ गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक चार से पांच लोगों को बचाया गया है। उन्हें एंबुलेंस से अस्ताल भेजा गया है। कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और दमकलकर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूलों में बदलेगा मिड-डे मील मेन्यू, ओट्स, बिस्किट और खीर मिलेंगे

 

सोशल मीडिया पर घटनास्थल के कई वीडियो वायरल हैं। इसमें इमारत का अगला हिस्सा ढहा हुआ दिख रहा है। लोगों की भीड़ मलबे को हटाने में जुटी है। एक बिजली का खंभा भी टूटकर गिर गया है। इमारत में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। यह पांच मंजिला इमारत थी। सुबह आए भूकंप के बाद लोगों को बाहर निकाल लिया गया था और वे धीरे-धीरे बाहर निकल ही रहे थे कि तभी अचानक इमारत ढह गई।

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें