logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राजधानी एक्सप्रेस के खाने में मिली मक्खी, IRCTC ने लगाया 1 लाख का भारी जुर्माना

तेजस राजधानी एक्सप्रेस में खाने में मक्खी मिलने पर IRCTC ने सख्त एक्शन लिया है। कंपनी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर उसे नोटिस जारी किया गया है।

AI Generated Image Of Man In Train

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुजरात के अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री के खाने में मक्खी मिली थी। इस बात से नाराज होकर यात्री ने शिकायत की जिसके बाद IRCTC ने तुरंत एक्शन लेते हुए कैटरिंग कंपनी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। साथ ही, कंपनी को नोटिस देकर पूछा गया है कि उनका लाइसेंस क्यों न बंद किया जाए। यह पूरी घटना मंगलवार 24 जून 2026 को हुई है जहां ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री ने अपने लिए लंच ऑर्डर किया था। जैसे ही यात्री ने खाना खोला, तो उसे खाने में एक मक्खी दिखाई दी। इस बात से यात्री बहुत परेशान हुए और उन्होंने खाने की खराब क्वालिटी को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।  

 

शिकायत मिलते ही ट्रेन में मौजूद कैटरिंग मैनेजर और कैप्टन ने यात्री से बात की। उन्होंने यात्री से माफी मांगी और दूसरा खाना देने की कोशिश की लेकिन यात्री ने उस कंपनी का खाना लेने से साफ मना कर दिया। यह खाना सूरत की 'आराहा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी के किचन से बनकर आया था। अब इस कंपनी पर जुर्माना लगाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  

 

यह भी पढ़ें: 'समय बचता और कुछ जिंदगी भी...', NEET की परीक्षा देने आए छात्र क्या कह रहे हैं?

क्या चेतावनी दी गई है?

IRCTC ने कंपनी को भविष्य के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। कंपनी को बोला गया है कि वे सिर्फ अच्छी और ताजी चीजों का ही इस्तेमाल करें। दाल, चावल, आटा, मसाले और बाकी सामान रखने वाले डिब्बों को अच्छी तरह से बंद रखा जाए और समय-समय पर चेक किया जाए ताकि कोई कीड़ा खाने में न गिरे। खाना बनाते और परोसते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना अब जरूरी कर दिया गया है।  

 

यह भी पढ़ें: बिना टिकट करते हैं सफर? दोगुना फाइन लगेगा, इन लोगों को हो सकती है जेल

किचन की जांच

हैरानी की बात यह है कि जिस किचन से यह खाना आया था, वहां 15 जून को ही जांच हुई थी। इसके अलावा 18 जून को वहां अच्छी तरह से सफाई भी की गई थी। इसके बावजूद खाने में मक्खी मिलना बहुत बड़ी लापरवाही है। रेलवे का कहना है कि वे हर दिन लाखों लोगों को खाना देते हैं, इसलिए साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखते हैं और ऐसी गलती होने पर भारी जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जाती है।  


और पढ़ें